Move to Jagran APP

तस्वीरें: सितारों का ये अंदाज़ देखकर आप भी कहेंगे...थोड़ा सा रुमानी हो जाय

... और अंत में पॉश बांद्रा की वो तस्वीर जिसके बिना कैमरे का शटर ऑफ़ नहीं होता। न...न तैमूर अली खान नहीं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 10:18 AM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 11:22 AM (IST)
तस्वीरें: सितारों का ये अंदाज़ देखकर आप भी कहेंगे...थोड़ा सा रुमानी हो जाय
तस्वीरें: सितारों का ये अंदाज़ देखकर आप भी कहेंगे...थोड़ा सा रुमानी हो जाय

मुंबई। रविवार की अलसुबह, देश के कई भागों में मूसलाधार बारिश के साथ हुई। मुंबई भी उनमें से एक थी। पर न यहां की रफ़्तार रुकी और न ही सितारों की चकाचौंध। कहीं कोई कैमरे के सामने आते ही अपने अंदाज़ में आ जाता था तो कहीं कोई पब्लिकली 'प्राइवेट' हो रहा था।

loksabha election banner

बात शनिवार की देर रात /तड़के की हो तो सितारों की शामें गुलज़ार तो होनी ही थीं। कुछ काम के मूड में थे और कुछ आराम के। आलिया भट्ट आजकल जितनी चर्चित हैं, उतनी ही बिज़ी भी। करियर में सफ़लता का ग्राफ जैसे जैसे चढ़ रहा है वैसे वैसे ज़िम्मेदारियां भी। जुहू में एक फेमस सैलॉन के आगे दिखीं।

पैरों में प्यार भी था और दूसरों के लिए दिशा-निर्देश भी। रास्ता दो मुझे अभी बहुत आगे बढ़ना है।

रणवीर सिंह के साथ गल्ली बॉय , रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र और वरुण धवन के साथ कलंक। राज़ी की कामयाबी ने कंधों पर बोझ बढ़ा दिया है। एयरपोर्ट की ये तस्वीरें बताती हैं, स्टार बनने के लिए कभी कभी शनिवार और रविवार (वीकेंड मस्ती) की कुर्बानी देनी ही पड़ती है। पर हां , कहीं भी हों इन पर काला चश्मा जचता है।

एक अंदाज़ अदिति राव हैदरी का भी दिखा। दिल्ली के एक फैशन इवेंट में। ज़हन में पद्मावत अभी शायद इन फूलों की तरह महक रही होगी।

दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ , एक्टर्स हैं तो उन्हें अपना ये हुनर कई मौकों पर काम में लाना ही पड़ता है। बांद्रा की एक इटनरी में कुछ समय साथ बिताया पर मीडिया कैमरों के सामने बाग़ी बनना अब इनके लिए रोज़ की बात हो गई है। नज़रें नीचीं और साथ हो कर भी थोड़ा दूर-दूर।

 

टाइगर और दिशा अपनी रुमानियत का प्रेजेंटेशन बे-पर्दा (फिल्म से इतर) हो कर क्यों करें ? इसलिए 'एक्टिंग' कर लेते हैं।

गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से लेकर फुकरे सीरीज़ की भोली पंजाबन तक , रिचा चड्ढा ने ख़ूब नाम कमाया है। अली फज़ल के साथ उनकी गहरी छनती है। लोग कहते हैं मामला दिल का है। जुहू के एक मल्टीप्लेक्स के बाहर की फोटो है। नज़रों का करार यहां तस्वीरों में नज़रबंद है।

एयरपोर्ट पर श्रुति हासन भी दिखीं। पापा कमल हसन के साथ फिल्म सुभाष नायडू में काम कर रही हैं। ये कमल हासन की फिल्म दशावतारम में उनके किरदार बलराम नायडू का स्पिन ऑफ़ है। हैंड बैग और जूते मैच न हों तो भला स्टार होने का फायदा ही क्या। बस 'कैरी' करना आना चाहिए।

मानुषी छिल्लर, मिस वर्ल्ड बनने के बाद से देश और हरियाणा का नाम रौशन कर रही हैं। बॉलीवुड एंट्री की ख़बरें रोज़ आती हैं। आजकल ट्रेंड में हैं और फिलहाल अपने टैडी के साथ।

... और अंत में पॉश बांद्रा की वो तस्वीर जिसके बिना, कैमरे का शटर ऑफ़ नहीं होता। न...न तैमूर अली खान नहीं। मलाइका अरोड़ा , जो अब खान नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: ये ‘रणबीर उदय’ है, क्या कपूर जूनियर बनेंगे हिरानी के नए आमिर खान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.