Move to Jagran APP

Video: सलमान की भारत से पहले नोरा फतेही ने किया ये धमाका, कमरिया तो...

राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर हैं लेकिन बाद में यह पता चलता है कि वो भूत है और सिर्फ पूजा पर ही हर साल आती है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 12:37 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 12:12 PM (IST)
Video: सलमान की भारत से पहले नोरा फतेही ने किया ये धमाका, कमरिया तो...
Video: सलमान की भारत से पहले नोरा फतेही ने किया ये धमाका, कमरिया तो...

मुंबई। मोरक्को और कनाडा की मॉडल डांसर नोरा फतेही इन दिनों ख़ूब चर्चा में हैं। ख़ास कर सलमान खान की भारत में उन्हें मिले बड़े रोल को लेकर। वो फिल्म सत्यमेव जयते में भी जॉन अब्राहम के साथ एक गाने में नज़र आएंगी और उन्होंने एक और धमाका कर दिया है।

prime article banner

नोरा का नया आइटम सॉंग ‘ कमरिया’ आज रिलीज़ किया गया है। ये गाना राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री का है। भाव मत खाओ- अपनी कमर हिलाओ जैसे शब्दों के बीच नोरा और राजकुमार राव इस गाने में झूमते कमर लचकाते नज़र आ रहे हैं। सचिन जिगर के कम्पोज़ किये इस गाने को आस्था गिल और दिव्य कुमार के साथ सचिन और जिगर ने भी गाया है। इस गाने को आप यहां देख सकते हैं -

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री एक हॉरर कॉमेडी है जिसमें श्रद्धा कपूर एक डरावनी भूतनी के किरदार में नज़र आ रही है। वह डराने के साथ-साथ हंसाती भी हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव दर्जी के किरदार में दिखने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने कई महीनों तक ट्रेनिंग भी ली है। इसके लिए राजकुमार ने एक महीने का प्रशिक्षण लिया और इस दौरान उन्होंने ब्लाउज से लेकर शर्ट तक बनाना सीख लिया। उन्होंने कहा था, 'मैं बॉडी डबल की मदद नहीं लेना चाहता था। मैं सब कुछ खुद ही करना चाहता था, इसके लिए मैंने खुद एक सिलाई मशीन खरीदी और मुंबई के एक दर्जी से सिलाई करना सीखा। मेरे लिए चंदेरी के सेट पर एक दर्जी मौजूद रहता था, जो मुझे सिलाई का सही तरीका बताता था।

पिछले दिनों जब फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया तो पता चला कि राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर हैं लेकिन बाद में यह पता चलता है कि वो भूत है और सिर्फ पूजा पर ही हर साल आती है। फिल्म स्त्री में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विजय राज की अहम भूमिका है। आपको याद होगा इसी साल पंकज त्रिपाठी के साथ राजकुमार राव की एक फिल्म न्यूटन भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए गयी थी। स्त्री 31 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। रही बात नोरा कि तो वो सत्यमेव जयते के आइटम सॉंग में दिखने के बाद सलमान खान की भारत में आयेंगी। इस फिल्म में वो माल्टा की लड़की की भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: शुक्रवार को होगी शाहिद कपूर की 'विद्युत् क्रान्ति'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.