बेटे की फ़िल्म देखने पहुंची सलमान की हिट हीरोइन भाग्यश्री, सुनील ग्रोवर समेत पहुंचे कई स्टार्स, देखें तस्वीरें
मर्द को दर्द नहीं होता के डायरेक्टर हैं वसन बाला। जागरण डॉट कॉम से एक ख़ास बातचीत में उन्होंने बताया कि हम एक अलग कहानी लेकर आ रहे हैं जो दर्शकों का पूरा मनोरंजन करेगी।
मुंबई। 21 मार्च को फ़िल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ Mard Ko Dard Nahin Hota रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म से मैंने प्यार किया फेम भाग्यश्री Bhagyashree के बेटे अभिमन्यु दासानी Abhimanyu Dassani डेब्यू कर रहे हैं। सोमवार को फ़िल्म की स्क्रीनिंग हुई जिसमें भाग्यश्री के अलावा सुनील ग्रोवर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, ऋचा चड्ढा आदि कई स्टार्स पहुंचे।
जैसा कि आप जानते हैं भाग्यश्री ने सलमान ख़ान के साथ मैंने प्यार किया फ़िल्म से डेब्यू किया था। इस फ़िल्म ने तब धमाल मचा दिया था। आज भी भाग्यश्री की पहचान इसी फ़िल्म से है। बाद में उन्होंने हिमालय दासानी से शादी कर ली और बॉलीवुड से किनारा कर लिया। लेकिन, अब उनके बेटे अभिमन्यु ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से हीरो बनकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। स्क्रीनिंग के दौरान भाग्यश्री बेहद उत्साहित नज़र आईं। इस तस्वीर में वो अपने पति हिमालय के साथ नज़र आ रही हैं। आप देख सकते हैं 50 की उम्र में भी भाग्यश्री का चरम और जादू बरकरार है। आज भी वो बेहद खूबसूरत और फिट हैं।
यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ़ ने खरीदी ये चमचमाती कार, कीमत जानकर चौंक जायेंगे आप, देखें तस्वीरें
स्क्रीनिंग के दौरान हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर की उपस्तिथि भी बेहद ख़ास रही। इस मौके पर सुनील काफी अलग और बदले हुए अंदाज़ में नज़र आये। आप देख सकते हैं वो इस तस्वीर में कितने कूल और डिफरेंट नज़र आ रहे हैं। हैट और चश्मा पहने स्माइल करते हुए सुनील ग्रोवर का ऐसा रूप आपने कम ही देखा होगा। सुनील ग्रोवर भी सलमान ख़ान और कटरीना कैफ़ के साथ भारत फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं।
इनके अलावा फातिमा सना शेख भी मर्द को दर्द नहीं नहीं होता देखने के लिए पहुंची। फातिमा के अलावा सान्या मल्होत्रा भी मौजूद दिखीं। दोनों आमिर ख़ान के साथ दंगल में भी साथ काम कर चुकी हैं। सान्या और मर्द को दर्द नहीं होता की हीरोइन राधिका मदान पिछले साल ‘पटाखा’ फ़िल्म में भी दिखी थीं!
इन सभी के अलावा ईशान खट्टर और ऋचा चड्ढा भी मर्द को दर्द नहीं होता देखने पहुंचे। सुमित व्यास जैसे अन्य कलाकार भी इस दौरान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बस नाम ही काफी है, जानिए छोटे शहर की तनुश्री दत्ता का पूरा सफ़र
मर्द को दर्द नहीं होता के डायरेक्टर हैं वसन बाला। जागरण डॉट कॉम से एक ख़ास बातचीत में उन्होंने बताया कि हम एक अलग कहानी लेकर आ रहे हैं, जो दर्शकों का पूरा मनोरंजन करेगी।