चीन में भी चांदनी, श्रीदेवी की आखिरी फिल्म Mom का चीन से जुड़ा यह कनेक्शन
फिल्म इंगलिश विंगलिश के पांच साल बाद श्रीदेवी ने 2017 में फिल्म मॉम से वापसी की थी।
मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का हाल ही में 24 फरवरी को पहली पुण्यतिथि थी। उस दिन सभी ने श्रीदेवी को याद किया। श्रीदेवी की फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर आई है कि, उनकी फिल्म मॉम चाइना में जल्द रिलीज होगी।
जी हां, दिवंगत अभिनेत्री की आखिरी फिल्म मॉम थी जिसमें उनकी भूमिका को काफी सराहा भी गया था। इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि यह फिल्म चाइना में इस साल 22 मार्च को रिलीज की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को इससे पहले पोलैंड, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और अमेरिका सहित 40 क्षेत्रों में रिलीज किया जा चुका है। और अब चाइना में फिल्म को रिलीज किया जाएगा।
आपको बता दें कि, रवि उद्यावर द्वारा निर्देशित फिल्म मॉम MOM में श्रीदेवी ने एक मां का किरदार निभाया था जो अपनी सौतेली बेटी का बदला लेती है। उनकी सौतेली बेटी का किरदार पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने निभाया था। इस भूमिका के लिए श्रीदेवी को मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास संग भारत लौटीं, इस तरह जाहिर की खुशी
बता दें कि, फिल्म इंगलिश विंगलिश के पांच साल बाद श्रीदेवी ने 2017 में फिल्म मॉम से वापसी की थी। श्रीदेवी शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो में भी एक छोटी भूमिका में नजर आई थी जो कि पिछले साल रिलीज हुई थी।