विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सात समंदर पार से आया Kishore Kumar का ये जादूई गाना, 42 साल पहले बप्पी दा के संगीत ने किया था ऐसा जादू

Published: Tue, 31 Mar 2026 06:15 PM (IST)

किशोर कुमार (Kishore Kumar) के गानों की बात ही अलग होती है। उनके गानों में ताजगी और सादगी एक साथ ...और पढ़ें

हॉलीवुड से आया किशोर दा का ये गाना

हॉलीवुड से आया किशोर दा का ये गाना

HighLights

  1. हॉलीवुड के इस गाने बना किशोर कुमार का गाना?

  2. बप्पी लहरी ने दिया था गाने का संगीत

  3. दिल को सुकून देता है ये गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बेहतरीन गानों का जिक्र हो और उनमें किशोर कुमार के गानों की बात ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। किशोर दा के गानों का एक अलग ही फैनबेस है। किशोर कुमार के हिंदी फिल्मों में ऐसे कई गाने आए, जिनकी प्रेरणा असल में कहीं और से ली गई। आज हम आपको उनके एक ऐसे ही गाने से रूबरू करा रहे हैं, जो सीधा हॉलीवुड से आया।

कौन सा है वो गाना?

आज जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो गाना असल में किशोर कुमार के उन तरानों में से हैं, जो बिल्कुल दिल को सुकून देने वाला है। गाने में थोड़ा चुलबुलापन और थोड़ी सी सादगी है और बड़ी बात यह है कि ये गाना आपको खूब मोटिवेशन भी देगा। इस गाने का नाम है 'कितने फूल कितने पेड़ कितने पंछी यहां...' (Kitne Phul Kitne Ped Kitne Panchi Yaha)।

Kishore bappi 1

इस गाने को किशोर कुमार ने ही अपनी मखमली आवाज से सजाया था। यह गाना 1984 में आई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'तेरी बाहों में' (Teri Baahon Mein) में नजर आया, जिसमें मोहनीश बहल और आएशा श्रॉफ नजर आए। हालांकि यह गाना नवीन निश्चल पर फिल्माया गया था और वह भी फिल्म का एक अहम हिस्सा थे। लेकिन ये गाना ओरिजिनल नहीं था बल्कि इस गाने की प्रेरणा सात समंदर पार से ली गई।

 हॉलीवुड से आई किशोर दा के गाने की धुन?

जी हां, किशोर कुमार की आवाज और बप्पी दा (Bappi Lahri) के संगीत से सजे इस जादूई गाने की धुन हॉलीवुड से आई थी। दरअसल हॉलीवुड सुपरस्टार एल्विस प्रेस्ली ने साल 1960 में अपनी फिल्म G.I. Blues के लिए "Wooden Heart" नाम का गाना गाया था। यह गाना एक जर्मन लोकगीत की धुन पर आधारित था और पूरी दुनिया में मशहूर हुआ।

Kishore Bappi

इसकी धुन इतनी सरल और मधुर थी कि यह पूरी दुनिया में चार्टबस्टर साबित हुई। गाने में 'पपेट शो' (कठपुतली) वाला अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया था। इसी गाने से किशोर कुमार (Kishore Kumar Songs) का ये गाना मिलता-जुलता है। अगर आप दोनों गानों की धुनों को सुनेंगे तो आप खुद समझ पाएंगे।

आपको बता दें कि किशोर कुमार (Kishore Kumar) के करियर में ऐसे गाने बने हैं, जिनकी प्रेरणा हॉलीवुड और अंग्रेजी गानों से ली गई थी। नतीजा बाद में यह हुआ कि किशोर दा के यही गाने ब्लॉकबस्टर (Old Bollywood Songs) साबित हुए और उसी में ये गाना शामिल है, जो वाकई में लोगों के मुताबिक उनके डिप्रेशन को दूर करने का काम करता है।