Move to Jagran APP

Kajol Tributes Sridevi: श्रीदेवी को काजोल ने ऐसे दी श्रद्धांजलि, बताया पहली फीमेल सुपरस्टार

Kajol Tributes Sridevi पिछले साल फरवरी में श्रीदेवी की दुबई में आकस्मित मृत्यु हो गयी थी। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक छा गया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 08:08 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 03:37 PM (IST)
Kajol Tributes Sridevi: श्रीदेवी को काजोल ने ऐसे दी श्रद्धांजलि, बताया पहली फीमेल सुपरस्टार
Kajol Tributes Sridevi: श्रीदेवी को काजोल ने ऐसे दी श्रद्धांजलि, बताया पहली फीमेल सुपरस्टार

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की हवाहवाई गर्ल श्रीदेवी के रुख़सत हुए कई महीने बीत चुके हैं, मगर उनकी यादें अभी भी ज़हन में डूबती-उतराती रहती हैं। इन यादों से अब बॉलीवुड के शानदार अदाकारा काजोल का नाम भी जुड़ा है। काजोल ने श्रीदेवी पर लिखी गयी एक किताब की भूमिका लिखी है। 

loksabha election banner

इस जानकारी को ट्विटर पर साझा करते हुए काजोल ने लिखा- दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी पर लिखी गयी किताब की भूमिका लिखकर सम्मानित महसूस कर रही हूं और ख़ुश हूं। भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार को श्रद्धांजलि देने का यह मेरा निजी तरीक़ा है। इसके साथ काजोल ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और लेखर सत्यार्थ नायक को बधाई दी है। 

किताब का नाम श्रीदेवी- द एटरनल स्क्रीन गोडेस है। श्रीदेवी ने अस्सी के दशक में बॉलीवुड पर राज किया था। उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फ़िल्मों में मुख्य किरदार निभाये। चांदनी, चालबाज़, मिस्टर इंडिया जैसी कमर्शियल फ़िल्मों में काम किया तो सदमा और लम्हे जैसी कलात्मक फ़िल्मों में भी मुख्य किरदार निभाये। 

श्रीदेवी अपने दौर की नंबर वन स्टार थीं और सभी बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। पिछले साल फरवरी में श्रीदेवी की दुबई में आकस्मित मृत्यु हो गयी थी। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक छा गया था। श्रीदेवी की आख़िरी हिंदी फ़िल्म मॉम है, जिसमें उन्होंने बेटी की मां का किरदार निभाया था। यह श्रीदेवी की 300वीं फ़िल्म थी। शाह रुख़ ख़ान की ज़ीरो में भी श्रीदेवी स्पेशल एपीयरेंसम मे नज़र आयी थीं।

वहीं, काजोल की बात करें तो वो आख़िरी बार हेलीकॉप्टर ईला में पर्दे पर नज़र आयी थीं। अब वो अजय देवगन के साथ तानाजी में दिखाई देंगी, जिसका निर्माण भी अजय ही कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.