...तो क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने भी तय कर लिया शादी का समय
लाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज खान के जीवन में भी जौर्जिया एंड्रियाना नामक लड़की आई हुई है l
आर. कुमार गुप्ता, मुंबईl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और अभी हाल ही में अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद सिंगल हुई मलाइका अरोड़ा अगले वर्ष अप्रैल में एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं l
करीबी सूत्रों की माने तो मलाइका और अर्जुन कपूर ने उनके रिश्ते को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है जिसके चलते दोनों सार्वजनिक स्थलों पर एक दूसरे का हाथ थामे या एक दूसरे के साथ नज़र आने से कतराते नहीं हैl अगर उनके योजना के अनुसार सब कुछ सही रहा तो वह अगले वर्ष मार्च या अप्रैल में शादी कर सकते हैंl ख़बर है कि अभी उन्होंने अगले साल 19 मार्च उनके शादी के लिए एक तारीख चुनी हैl यह शादी हिंदू रीति रिवाज और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के अनुसार हो सकती हैl
इस बारे में अब तक कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है और न हो अर्जुन और मल्ली ने एक दूसरे के साथ रिश्ते की बात कुबूली है । हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका को एक डिनर डेट पर भी देखा गया थाl जहां पर दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में रंगे हुए नज़र आए और बाहर निकलते वक्त मलाइका को अर्जुन कपूर की तरफ़ से एक अच्छे बॉयफ्रेंड की तरह प्रोटेक्ट करते हुए भी देखा गया l यह भी कयास लगाये जा रहे है कि दोनों उनके रिश्ते की घोषणा जल्द करेंगेl
वहीं मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज खान के जीवन में भी जौर्जिया एंड्रियाना नामक लड़की आई हुई हैl जिससे उनके विवाह होने के चर्चे किए जा रहे हैंl वह दोनों भी कई मौकों पर एक साथ नजर आये थेl अब देखना यह है कि मलाइका और अरबाज में से पहले शादी कौन करता हैl अरबाज़ को मलाइका से दो बच्चे भी हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office: आज से ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान