2018 चर्चित ख़बरें: ये साल यानि बैंड बाजा बारात
सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया और कपिल शर्मा जैसे कलाकारों ने इस साल शादी की।
मुंबई। साल 2018 सही मायनो में कहे तो बैंड बाजा और बारात का साल था। बहुत सारी गॉसिप्स के बीच इस साल कुछ एेसे सितारों ने साथ फेरे लिए जिनकी उम्मीद उनकी फैंस कर ही नहीं सकते थे। मानो उनका दिल ही टूट गया हो। तो आइए आपको बताते हैं इस साल किन सेलिब्रिटीज़ के हाथ पीले हुए।
जागरण डॉट कॉम रोज़ आपको साल 2018 की चर्चित ख़बरों के बारे में बता रहे है। अब तक मी टू अभियान, श्रीदेवी के निधन और पद्मावत विवाद का जिक्र किया गया और अब आगे...
2018 के खत्म होते-होते बहुत सारी अच्छी खबरें बॉलीवुड से आई। जहां एक ओर दो स्टार डॉटर्स ने अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया वही दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर्स शादी के पवित्र बंधन में बंधे। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्स की शादी की। सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया और कपिल शर्मा जैसे कलाकारों ने शादी की।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में हुई एक और गुपचुप शादी, सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे
8 मई को सोनम बनी मिसेज आनंद आहूजा
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने खुद अपने अभिनय से इतना नाम कमा लिया है वे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोनम कपूर ने इस साल 8 मई को अपने दोस्त आनंद आहूजा से शादी की। मुंबई के बांद्रा में स्थित सोनम की मौसी के घर पर सिख रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई थी। इसमें दोनों परिवार के लोग और रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज ने भी शिरकत की थी। खास तौर पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, करण जौहर, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी, आमिर खान समेत कई सेलेब्स ने दूल्हा दुल्हान को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी थी। आनंद आहूजा दिल्ली के एक मशहूर बिजनेसमैन परिवार से है। सोनम और आनंद की मुलाकात साल 2014 में हुई थी। इस मुलाकात के एक महीने बाद ही सोनम को आनंद ने प्रपोज कर दिया था। आपको बता दें कि, फिल्म नीरजा के लिए सोनम कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
यह भी पढ़ें: श्रिया सरन ने रूसी बॉयफ्रेंड के साथ कर ली Top Secret Wedding... 5 दिन बाद खुलासा
मैं नहीं चाहतीं कि मेरा होने वाला हसबैंड उनके पापा की तरह हो। पापा से बेहद प्यार करती हूं । मैं चाहती हूं कि उनका होने वाला दूल्हा, पापा की तरह न हो कर मम्मी सुनीता की तरह हो। पिता की ही तरह ढीट नहीं हो । कभी कभी कभी मैं और पापा एकदम बच्चों जैसा व्यवहार करने लगते हैं और इस कारण माँ को हम दोनों की चिंता होने लगती है। इसी कारण माँ की भी ख्वाहिश रही कि मैं किसी ऐसे आदमी से शादी करूं जो उनकी बेटी को हैडल कर सके
- सोनम कपूर
रणवीर की हुई दीपिका, 14 नवंबर को इटली में की शादी
फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जबरदस्त परफॉर्मेंस को जिसने भी देखा उसने सराहा। इस जोड़ी ने फिल्मी परदे पर दर्शकों के दिल और दिमाग में जगह बनाई। और इस जोड़ी ने असल जिंदगी में भी एक दूसरे को अपना हमसफर बनाया। दीपिका और रणवीर ने 14 और15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की। शादी में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए थे। भारत लौटने के बाद एक रिसेप्शन बैंगलुरु में और दो रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किए गए थे। मुंबई में हुए रिसेप्शन में कई दिग्गज बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। अब शादी होने के बाद रणवीर सिंह अपनी दुल्हनिया की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वे लगातार कह रहे हैं कि वो खुशनसीब हैं कि उन्हें दीपिका जैसी पत्नी मिली है। फिल्मों की बात करें तो दीपिका पादुकोण अब बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में एसिड अटैक सर्वायवर पर बन रही फिल्म छपाक को दीपिका प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल का मुख्य किरदार दीपिका पादुकोण ही निभाएंगी। वही रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: हाथों में कलीरे और लाल रंग के जोड़े में दुल्हन बनीं सोनम कपूर, देखिये शादी का पहला वीडियो और तस्वीरें
प्रिंयका और निक की भव्य, 1 दिसंबर को बने हमसफर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को कई वर्षों तक याद रखा जाएगा। इसका कारण है कि यह शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्यता से हुई थी जिस पर इंटरनेशनल मीडिया की और पूरे विश्व की निगाहे थी। चूंकि प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करती हैं और ग्लोबल आइकन हैं। वही निक जोनास हॉलीवुड के सिंगर और एक्टर हैं। इसलिए इस शादी पर सबकी निगाहे थी। प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को शादी की। इस शादी के बाद दिल्ली में एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया था जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इसके बाद एक रिसेप्शन मुंबई में हुआ जो कि मीडिया के लिए था। दूसरा रिसेप्शन 20 दिसंबर को होने जा रही है जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: हिमेश-सोनिया की शादी की पहली तस्वीरें... इन सेलेब्रिटीज़ ने रचायीं गुपचुप शादियां
कॉमेडियन कपिल ने गिन्नी से 12 दिसंबर को की शादी
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी शादी कर ली है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की। हाल ही में कपिल शर्मा ने यह राज खोला था कि साल 2005 में आईपीजे कॉलेज में जब ऑडिशन देने आयी थीं, यही कपिल की मुलाकात गिन्नी से हुई थी। कपिल उस वक़्त प्ले डायरेक्ट किया करते थे, गिन्नी 19 साल की थी और कपिल उस वक़्त 24 साल के थे।
यह भी पढ़ें: रणवीर-दीपिका ने चुनी है शादी की जो तारीख़ उसके पीछे है ये राज़
यह भी पढ़ें: ...तो क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने भी तय कर लिया शादी का समय
मैं जिम के इस रिंग को लेकर प्रतिबद्ध हूं और बाकी की सभी अफवाहें अब शांत हो सकती हैं। मैं अभी शादी नहीं करने वाली लेकिन मैं जीवन के साथ अभी रुहमानसिंग ( रोहमन और रोमांस को मिला कर) कर रही हूं। इस बारे में बहुत बातचीत हो चुकी। मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं।' - सुष्मिता सेन
यह भी पढ़ें: रणवीर-दीपिका की शादी की ये तस्वीरें हैं कुछ ख़ास
नेहा ने दिया शादी का सरप्राइज
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी के साथ इस साल अचानक शादी रचाकर फैंस को सरप्राइज कर दिया था। नेहा 18 नवंबर को मां बनी थी।
हिमेश रेशमिया ने की शादी
मशहूर सिंगर और म्युज़िक कम्पोज़र हिमेश रेशमिया ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोनिया कपूर से 12 मई शादी कर ली थी। आपको बता दें कि यह हिमेश की दूसरी शादी है। हिमेश जब 21 साल के थे तो उन्होंने कोमल से शादी की थी जिससे उन्हें एक बेटा स्वयम भी है। साल 2016 में हिमेश ने कोमल से अपनी 22 साल की शादी तोड़ने का फैसला किया और दोनों ने मिलकर तलाक़ के लिए अर्ज़ी भी दी और साल 2017 में इनका तलाक़ भी हो गया।
यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने किया खुलासा, जूता चुराई में 'जीजा जी' ने दी कितनी रकम
इस साल फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं की शादी शाही अंदाज में हुई थी। अनुकृति राजस्थान के उदयपुर पैलेस में अप्रैल में दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के एमडी तुषित रावत के साथ सात फेरे लिए थे।
टीवी स्टार गौरव चोपड़ा ने हितिशा से शादी की। अभिनेत्री रुबीना मलिक दिलैक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉय फ्रेंड अभिनव शुक्ल के साथ शादी के बंधन में बंधी। फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ऊटी में एक सादे समारोह में मदलसा शर्मा से शादी की।
फिल्म अभिनेता और फिल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर के पति बने सुमित व्यास ने टीवी एक्ट्रेस एकता कौल संग सात फेरे लिए थे। बॉलीवुड अभिनेत्री युविका चौधरी भी दांपत्य सूत्र में बंधी प्रिंस नरूला से शादी की।