International Women's Day की बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने दी बधाई, कहा- डटी रहें महिलाएं!
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर जया बच्चन, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली और आराध्या की तस्वीर शेयर करके सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है।
मुंबई। दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ में भी महिला दिवस को लेकर काफ़ी उत्साह रहता है और वो अपने-अपने तरीक़े से इस दिन की बधाई दे रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर जया बच्चन, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली और आराध्या की तस्वीर शेयर करके सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। साथ ही महिलाओं को स्वच्छ भारत का चैंपियन बताते हुए स्वच्छता का संदेश दिया है। अजय देवगन ने अपनी मां के साथ एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ये मेरे जीवन में आने वाली पहली महिला हैं, जिन्होने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अजय ने आगे लिखा है कि सभी मांएं, बेटियां, बीवियां और बहनें, जहां कहीं भी हैं... आपकी मौजूदगी हर रोज़ सेलिब्रेट की जाती है। वहीं, वरुण धवन ने लिखा है कि ये दुनिया कौन चलाता है, लड़कियां... मुझे उम्मीद है कि हमें ये याद दिलाने के लिए कि हमें महिलाओं का सम्मान करना है, किसी एक दिन की ज़रूरत नहीं है क्योंकि ऐसा रोज़ करना है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने महिला दिवस की बधाई देते हुए लिखा है कि मैं ख़ुद ख़ुशनसीब मानता हूं कि घर और काम पर कुछ शानदार महिलाओं से घिरा हुआ हूं। उन्होंने भावनात्मक, व्यावसायिक और निजी तौर मुझे चीज़ों को समझने की गहरी समझ दी है। उनकी वजह से ही मैं बेहतर इंसान बन सका हूं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ ने भी महिला दिवस के मौक़े पर अपनी भावनाएं ज़ाहिर की हैं।
श्रद्धा कपूर लिखती हैं- ''महिला दिवस के अवसर पर मैं जो महसूस करती हूं, वो आपके साथ बांटना चाहती हूं। महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों, बच्चों और सभी जीवित प्राणियों के लिए, एक मानवता दिवस होना चाहिए। सभी को मानवता दिव की शुभकामनाएं... आज और हर दिन।'' कामयाब एक्टर और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा लिखती हैं कि जब आप किसी बात में यक़ीन करती हो और अपनी तरफ़ से कुछ करती हो तो एक-एक क़दम मायने रखता है। इसका परिणाम तुरंत नहीं दिखेगा, लेकिन नतीजे से असर ज़रूर पड़ता है। सभी महिलाएं, जो अपने यक़ीन के लिए लड़ रही हैं, पीछे मत हटना।
निर्माता एकता कपूर ने श्रीदेवी की तस्वीर साझा करते हुए महिला दिवस उन्हें समर्पित किया है। वहीं एक और ट्वीट में एकता ने अपनी मां को अपना सबसे बड़ा हीरो माना है। विद्या बालन ने वीडियो के ज़रिए महिला दिवस पर संदेश दिया है। सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई दी है।
T 2736 - On International Women's Day , an ode to women and to the women Champions of Swachh Bharat : #SwachhShakti & @SwachhBharat
Video link: https://t.co/BGvv0uBxHK
and this my Personal commendation :https://t.co/AgZsaUFAbG pic.twitter.com/vFmRUS2Hdn— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 8, 2018
The first woman in my life who taught me well!
To all mothers, daughters, better halves & sisters everywhere... You are celebrated everyday! pic.twitter.com/1DXFOaWEJc— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 8, 2018
WHO RUN THE WORLD - GIRLSSSS . Happy #InternationalWomensDay. I hope we realise we don’t need a day to remind us to respect women because we need to do it everyday.— Varun Dhawan (@Varun_dvn) March 8, 2018
Happy #WomensDay! I'm so lucky to be surrounded by amazing women, not just at home, but at work too. They've given me a deeper understanding of how things should be done… emotionally, professionally, personally! I am a better man because of them.— Sidharth Malhotra (@S1dharthM) March 8, 2018
On this women’s day just want to share what I feel. For women, men, elders, children & all living beings. Everyday should be humanity day. Happy humanity day everyone. Today and everyday ♥️— Shraddha (@ShraddhaKapoor) March 8, 2018
Every step makes a difference when you believe in something strongly and do your bit. It might not show immediately but the results do create a ripple and an impact. To all the women fighting for what they believe in, don't give up !! Happy #WomensDay 💖✨🌸— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) March 8, 2018
Women’s day is every day! But today, I’ll remember a woman who gave me a childhood joy like no other. I lost touch with her when I grew up but the fat child in me had a silent approval of India’s first female superstar. pic.twitter.com/q3GtfJnm6M— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) March 8, 2018
My mom will always be my biggest hero but this women’s day is for that hero who first showed me "Strong women support women"( even if she is much younger) #ripsridevi #ladysuperstar #WomensDay— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) March 8, 2018
#HappyWomensDay to you all... ♥️ pic.twitter.com/WaYVQP9IeZ— vidya balan (@vidya_balan) March 8, 2018
This has been an incredibly significant year for women around the world. I’m lucky enough to have had amazing female role models in my life & today, on #WomensDay, I pay homage to them all. To know more about what Women’s Day means to me log on to my App - https://t.co/7IElee2rWR pic.twitter.com/BLCEGDydfK— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) March 8, 2018
Happy #WomensDay2018! https://t.co/oLcaSaBifq— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) March 8, 2018