Move to Jagran APP

Bollywood Best Debutante Actor Male 2019: जानिए बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर की लिस्ट में किसने मारी बाज़ी

जो दर्शक कलाकार को स्टार बनाता है हम उसी से इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं। हमने अपनी वेबसाइट पर पोल कर पाठकों से पूछा कि इस साल का बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर कौन है?

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 07:48 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 07:56 PM (IST)
Bollywood Best Debutante Actor Male 2019: जानिए बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर की लिस्ट में किसने मारी बाज़ी
Bollywood Best Debutante Actor Male 2019: जानिए बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर की लिस्ट में किसने मारी बाज़ी

नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Best Debutante Actor Male 2019: बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए हर साल हजारों युवा सपने संजोए इस दुनिया की ओर कदम बढ़ाते हैं। उनमें से कुछ ही ऐसे लकी होते हैं, जिन्हें अपना डेब्यू करने का मौका मिलता है। इसके अलावा कुछ स्टार किड्स भी सीधे एंट्री लेते हैं। लेकिन इनमें से स्टार वही बनता है, जिसे दर्शक पसंद करते हैं। इस साल भी कई एक्टर्स को पहला ब्रेक मिला। अब सवाल है कि इस ब्रेक को अच्छे से कौन भुना पाया। कौन बना इस साल बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर? आइए जानते हैं...

loksabha election banner

बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर 2019

जो दर्शक कलाकार को स्टार बनाता है, हम उसी से इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं। हमने अपनी वेबसाइट पर पोल कर पाठकों से पूछा कि इस साल का बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर कौन है? उनके वोटों के आधार पर टॉप 5 की जो रैंकिंग बनी हैं, वो हम आपसे साझा कर रहे हैं...

1.करण देओल (पल पल दिल के पास)- सनी देओल के बेटे करण देओल ने इस साल बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने फ़िल्म 'पल पल दिल के पास' के साथ अपना करियर शुरू किया। फ़िल्म नहीं चली, पर पाठकों को करण की एक्टिंग पसंद आई। लोगों उन्हें दिल खोलकर वोट दिए। करण  51.1 फीसदी वोट के साथ बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर 2019 की लिस्ट में नंबर एक पोजिशन पर रहे।

2.सिद्धांत चतुर्वेदी (गली ब्वॉय)- किसी एक्टर को अपनी पहली फ़िल्म मिले और वह भी जोया अख्त़र के डायरेक्शन में, इससे बड़ी क्या बात हो सकती है। सिद्धांत चतुर्वेदी को यह मौका मिला। उन्होंने जोया अख्त़र की फ़िल्म 'गली ब्वॉय' के साथ बॉलीवुड में एंट्री मारी। फ़िल्म के साथ ही साथ सिद्धांत को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फ़िल्म में उन्होंने 'एमसी शेर' का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें 24.5 फीसदी वोट मिले। इन वोटों के साथ सिद्धांत ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया।

3.नंदीश संधू (सुपर 30)- रितिक रोशन की इस साल की पहली फ़िल्म 'सुपर 30' आई। यह फ़िल्म नंदीश संधू के लिए उनके करियर की पहली फ़िल्म बनी। इसमें उन्होंने टीचर आनंद कुमार के भाई का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए उन्हें 9.7 फीसदी वोट मिले। इन वोटों के आधार पर वह बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर 2019 की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे।

4.मीज़ान जाफरी (मलाल)- स्टार किड्स में एक और नाम इस साल लिस्ट में जुड़ गया। जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफरी ने इस साल फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 'मलाल' के जरिए डेब्यू किया। इस फ़िल्म वह बतौर लीड रोल नजर आए, जिसके लिए उन्हें 5.1 फीसदी वोट मिले। पाठकों ने उन्हें चौथे स्थान पर रखा।

5.ज़हीर इक़बाल (नोटबुक)- सलमान ख़ान ने इस साल एक और न्यू कमर को मौका दिया। उन्होंने 'नोटबुक' फ़िल्म प्रोड्यूस की, जिसके जरिए ज़हीर इक़बाल ने बॉलीवुड में एंट्री मारी। इस फ़िल्म में वह मुख्य भूमिका थे। पाठकों ने उन्होंने इसके लिए 4.7 फीसदी वोट दिए। जिसके आधार पर वह बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर 2019 की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.