Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बर्थडे: एक्टिंग नहीं करती तो बैडमिंटन प्लेयर होती दीपिका पादुकोण, देखिये इनकी अनदेखी तस्वीरें

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Fri, 05 Jan 2018 08:24 AM (IST)

    अगर आप भी हैं दीपिका के फैन्स तो हम लेकर आए हैं आपके लिए दीपिका की कुछ अनदेखी तस्वीरें!

    बर्थडे: एक्टिंग नहीं करती तो बैडमिंटन प्लेयर होती दीपिका पादुकोण, देखिये इनकी अनदेखी तस्वीरें

    मुंबई। आज की तारीख़ में बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं दीपिका पादुकोण जो 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 2007 में शाह रुख़ ख़ान के साथ फ़िल्म 'ओम शान्ति ओम' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली दीपिका बहुत ही कम समय में सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच गई। और इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और बेहतरीन अभिनय का हाथ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आने वाले स्टार्स आज दीपिका को अपना रोल मॉडल मानते हैं और दीपिका भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करती हैं। दीपिका के फैन्स की लिस्ट भी दिन-ब-दिन बढती जा रही हैं। ये फैन्स दीपिका के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। अगर आप भी हैं दीपिका के फैन्स तो हम लेकर आए हैं आपके लिए दीपिका की कुछ अनदेखी तस्वीरें!

    यह भी पढ़ें: 2018 में सिल्वर स्क्रीन पर छाएंगी ये फ्रेश जोड़ियां, 'बाहुबली' प्रभास के साथ होंगी...

    दीपिका अपने आपको आज भी दीपिका पापा'ज़ डॉटर कहती हैं। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन प्लेयर हैं और दीपिका खुद भी नेशनल लेवल तक बैडमिंटन खेल चुकीं हैं। दीपिका की मां उजाला पादुकोण एक ट्रेवल एजेंट हैं। दीपिका के परिवार में उनकी बहन अनिषा पादुकोण भी हैं, जो गोल्फर हैं। दीपिका ने खुद अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर वो एक्टिंग नहीं करती तो एक बेहतरीन बैडमिंटन प्लेयर होतीं।

    दीपिका का जन्म Copenhagen, डेनमार्क में हुआ था और इनकी परवरिश बंगलुरु में हुई थी। दीपिका ने बंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से स्कूलिंग की और बंगलुरु से ही आर्ट्स सोशियोलोजि की पढ़ाई की मगर, इस पढ़ाई को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया क्यूंकि वो अपना मॉडलिंग करियर बनाना चाहती थी।

    दीपिका के दोस्तों की बात की जाए तो बचपन में दीपिका के दोस्त बहुत ही चुनिन्दा थे। बचपन में दीपिका ने सिर्फ अपनी पढ़ाई और स्पोर्ट्स में ध्यान दिया था। मगर, कुछ दोस्त हैं जो दीपिका के आज भी बेहद करीब हैं। इनमें से ही एक हैं आदित्य नारायण जिसे आप ऊपर दी गई तस्वीर में क्यूट सी दीपिका के साथ देख सकते हैं।

    दीपिका अपने परिवार के बेहद करीब है और जब भी समय मिलता है बंगलुरु अपने घर के लिए निकल जाती हैं। दीपिका अपना बर्थडे, नया साल और साल के अक्सर हर त्यौहार अपने परिवार वालों के साथ ही मनाती हैं। 

    यह भी पढ़ें: 2018 में भी बॉलीवुड पर छाएगा Women Power, रानी, कंगना, करीना...इन अभिनेत्रियों का दिखेगा जलवा

    दोस्तों के अलावा दीपिका अपनी बहन अनिषा के भी बेहद करीब हैं और कई बार इनके साथ स्पॉट की गई हैं। एक दुसरे का हाथ पकड़ें ये दोनों कई बार एअरपोर्ट पर दिखाई दी हैं।

    दीपिका अपने बचपन को भी बहुत मिस करती हैं और आए दिन अपनी बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

    दीपिका ने अपनी मां और पिता के साथ कुछ एडवर्टाइज़मेंट्स में भी काम किया है। ऑनस्क्रीन भी दीपिका और उनकी फॅमिली की केमिस्ट्री कमाल की लगती हैं। दीपिका के पेरेंट्स ने भी कई बार कहा है कि उन्हें दीपिका पर बहुत गर्व है। दीपिका जल्द ही विवादों से घिरी हुई फिल्म 'पद्मावत' में नज़र आएंगी। संजय लीला भंसाली की इस फ़िल्म में दीपिका के साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी होंगे।