Best Male Singer In 2019: अरिजीत सिंह से जुबिन नौटियाल तक जानें कौन रहा साल 2019 का बेस्ट मेल सिंगर
Best Male Singer In 2019 हर साल की तरह साल 2019 में भी ऐसे कई गाने रिलीज़ हुए जो या तो पार्टी एंथम बन गए या लोगों के दिलों पर छा गए।
नई दिल्ली, जेएनएन। Best Male Singer In 2019: हर साल की तरह साल 2019 में भी ऐसे कई गाने रिलीज़ हुए जो या तो पार्टी एंथम बन गए या लोगों के दिलों पर छा गए। वैसे तो हर साल अनगिनत गाने रिलीज़ होते हैं, लेकिन उन अनगिनत गानों में से कुछ गाने ऐसे होते हैं जो आपकी जुबां पर चढ़ जाते हैं और आप पूरे साल, या आने वाले साल भी उन गानों को गुनगुनाते रहते हैं। साल 2019 में भी ऐसे कई गाने आए जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।
किसी भी गाने को हिट बनाने में सबसे बड़ा हाथ होता है सिंगर का, क्योंकि अगर सिंगर की आवाज़ लोगों को पसंद नहीं आई तो म्यूजिक और वीडियो के कोई मायने नहीं होते। बॉलीवुड में तमाम ऐसे मेल सिंगर हैं जिन्होंने साल 2019 में बेहतरीन गाने दिए। उन गानों के आधार पर हमने अपने पाठकों के लिए एक पोल करवाया जिसमें उन्हें बेस्ट मेल सिंगर का चुनाव करना था। पाठकों के सामने कुछ सिंगर के नाम और उनका गाया हुआ गाना दिया गया जिसके आधार पर पाठकों को उनके फेवरेट सिंगर का चयन करना था। लोगों ने हमारे पोल पर वोट किया और बताया कि उनके हिसाब से साल का बेस्ट सिंगर कौन है। अब हम वो लिस्ट आपको बताते हैं।
अरिजीत सिंह: कबीर सिंह के गाने 'तुझे कितना चाहने लगे हम' लोगों को काफी पसंद आया और उसके आधार पर लोगों ने अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर बना दिया। अरिजीत को सबसे ज्यादा 46% वोट मिले।
जुबीन नौटियाल: 15 नवंबर 2019 को रिलीज़ हुई फिल्म 'मरजावां' का सॉन्ग 'तुम ही आना' लोगों के दिलों दिमाग पर छा गया। इस गाने को आवाज दी है जुबीन नौटियाल ने। गाने के हिसाब से जुबीन को 27% वोट मिले।
रणवीर सिंह: 14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई फिल्म गली ब्वॉय का रैप 'अपना टाइम आएगा' लोगों को बहुत पसंद आया। उसके आधार पर लोगों ने रणवीर को 8.4% वोट दिए।