Move to Jagran APP

Army Day 2020: जब-जब बॉलीवुड ने किया भारतीय आर्मी को याद, तब-तब बनी शानदार फ़िल्में

Army Day 2020 इंडियन वॉर मूवीज़ इंडियन सेना का अपना एक अलग ही महत्व है। बॉर्डर से लेकर ऊरी तक कई फ़िल्मों में सेना पराक्रम दिखाया गया है। आइए जानते हैं...

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 01:17 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 02:06 PM (IST)
Army Day 2020: जब-जब बॉलीवुड ने किया भारतीय आर्मी को याद, तब-तब बनी शानदार फ़िल्में
Army Day 2020: जब-जब बॉलीवुड ने किया भारतीय आर्मी को याद, तब-तब बनी शानदार फ़िल्में

नई दिल्ली, जेएनएन। देश आज 72वां आर्मी डे माना रहा है। इस दिन देशवासी सेना के पराक्रम और शहादत को याद करते हैं। सेना और बॉलीवुड का अपना गहरा कनेक्शन भी है। बॉलीवुड समय-समय पर शानदार फ़िल्में बनाकर आर्मी को याद करने का काम करता रहता है। इंडियन वॉर मूवीज़ में इंडियन सेना का अपना एक अलग ही महत्व है। बॉर्डर से लेकर ऊरी तक कई फ़िल्मों में सेना पराक्रम दिखाया गया है। आइए जानते हैं...

loksabha election banner

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक 

साल 2019 में विक्की कौशल स्टारर 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' आई। इस फ़िल्म में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के अदंर आतंकियों पर किए गए स्ट्राइक को फिल्माया गया। फ़िल्म को बेस्ट फ़िल्म कैटेगरी में नेशलन अवॉर्ड मिला। वहीं, लीड एक्टर विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का नेशलन अवॉर्ड मिला। 

1971

साल 2007 में मनोज वाजपेयी, रवि किशन, पीयूष मिश्रा और मानव कौल जैसे स्टार्स से सज़ी फ़िल्म आई '1971'। इस फ़िल्म को पीयूष मिश्रा ने लिखा था। 1971 में भारत-पाक वॉर के बाद पाकिस्तान के जेल में कैद 6 सैनिकों को ऊपर यह फ़िल्म बनाई गई। इसे बेस्ट फ़िल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला भी मिला था। 

टेंगो चार्ली 

साल 2005 में  एक मल्टीस्टारर फ़िल्म आई थी। 'टैंगो चार्ली' नाम की इस वॉर मूवी में भारत देश के अलग-अलग फ्रंट पर चल रहे जंग में शामिल सैनिकों की कहानी दिखाई गई थी। फ़िल्म में अजय देवगन, बॉबी देओल, सजंय दत्त और सुनील शेट्टी जैसे एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई थी। 

लक्ष्य

फरहान अख़्तर ने रितिक रोशन और अमिताभ बच्चन को लेकर एक मूवी बनाई थी। साल 2004 में आई इस फ़िल्म का नाम 'लक्ष्य' था। फ़िल्म की कहानी 1999 के कारगिल युद्ध के फिक्शनल बैकग्राउंड में बनाई गई थी। रितिक ने फ़िल्म में कैप्टन करण शेरगिल का किरदार निभाया था। 

एलओसी कारगिल

साल 1999 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए। पाकिस्तान सेना कारगिल सेक्टर पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद भारतीय सेना उन्हें बाहर धकेला। लेकिन कई सैनिकों ने शहादत भी दी। इस युद्ध पर जेपी दत्ता ने 2003 में 'एलओली कारगिल' बनाई। इसमें एक से बड़कर एक एक्टर्स शामिल थे। 

बॉर्डर 

जेपी दत्ता ने साल 1997 में एक और वॉर मूवी बनाई। सुनील शेट्टी, सनी देओल, अक्षय खन्ना, जेकी श्रॉफ और तब्बू स्टारर 'बॉर्डर' अपने समय की हिट फ़िल्म रही। साल 1971 इंडो-पाक वॉर को इस मूवी में फ़िल्माया गया। इस फ़िल्म के हिस्से भी एक नेशनल अवॉर्ड आया। 

विजेता

अपने समय के बेहतरीन फ़िल्ममेकर गोविंद निहलानी ने साल 1982 में विजेता बनाई। इस फ़िल्म में शशि कपूर, अमरिष पूरी, कुणाल कपूर और सुप्रिया पाठक जैसे एक्टर्स शामिल थे। इस फ़िल्म को भी 1971 के इंडो-पाक वॉर के बैकग्राउंड में ही फ़िल्माया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.