दिशा पाटनी की अगली फिल्म होगी 'झकास', अब इनकी एंट्री जो हो रही है
इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। फिल्म में दिशा पाटनी एक डांसर का रोल निभाएंगी, जिसे आदित्य के किरदार से प्यार हो जाएगा।
मुंबई। दिशा पाटनी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वेलंटाइन डे पर उनकी और टाइगर श्रॉफ की ख़बर आई कि दोनों ने रिंग सेरेमनी कर ली है। वैसे दोनों काफी समय से साथ है। दिशा इन दिनों सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर बिज़ी हैं और उसके बाद एक और फिल्म में नज़र आएँगी।
मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म के लिए दिशा पाटनी को साइन किया गया है। इस फिल्म को लव रंजन प्रोड्यूस करेंगे और फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा के अपोज़िट होंगे। ये फिल्म जल्द ही शुरू होने वाली है। नई खबर ये है कि इस फिल्म में अब अनिल कपूर को साइन कर लिया गया है। वो इस फिल्म में पॉज़िटिव रोल में होंगे लेकिन किरदार क्या होगा ये अभी नहीं बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म गोवा के एक ड्रग माफिया की कहानी है। अनिल कपूर की हाल ही में एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसी रोमांटिक और इमोशनल फिल्म आई थी और आने वाले हफ्ते में कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल आएगी जिसमें वो करीब 12 साल बाद माधुरी दीक्षित के साथ नज़र आएंगे।
इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। फिल्म में दिशा पाटनी एक डांसर का रोल निभाएंगी, जिसे आदित्य के किरदार से प्यार हो जाएगा। आदित्य और मोहित ने इससे पहले आशिकी 2 जैसी सुपरहिट फिल्म दी है।टाइगर के साथ बाग़ी 2 में काम करने के बाद दिशा की बॉलीवुड में पूछ-परख पढ़ गई है। वो इस समय सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनका कटरीना कैफ की बराबरी का रोल है।
दिशा पटानी को दक्षिण की मेगा बजट फिल्म संघमित्रा के लिए साइन किया गया है। ये उनका साऊथ में डेब्यू है। लेकिन दिशा का इंतज़ार अभी इसलिए लंबा होगा l संघमित्रा, ये योद्धा राजकुमारी की कहानी है। तेलुगु में बनने वाली ये फिल्म बेहद खर्चीली होगी और करीब 350 करोड़ रूपये की लागत आने वाली है। संघमित्रा, आठवीं सदी की इस महिला योद्धा की कहानी में साऊथ स्टार जायम रवि और आर्यन की भी अहम् भूमिकाएं होंगी। फिल्म को तेलुगु के साथ तमिल और हिंदी में भी रिलीज़ करने का प्लान है।
यह भी पढ़ें: Pulwama Terror Attack: बॉलीवुड और देश पूछ रहा है एक ही सवाल, कब लोगे बदला