Indian Air Force Day 2020: 'आराधना' से लेकर 'गुंजन सक्सेना' तक, इन पांच फ़िल्मों में दिखाया गया एयर फोर्स का दम
Indian Air Force Day 2020 एयर फोर्स के ऊपर कई बॉलीवुड फ़िल्मों बनी है। इसमें साल 1969 में आई राजेश खन्ना की फ़िल्म आराधना से लेकर 2020 में आई फ़िल्म गुंजन सक्सेना तक शामिल हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही पांच जबरदस्त फ़िल्मों के बारे में
नई दिल्ली, जेएनएन। Air Force Day: आठ अक्टूबर को इंडियन एयरफोर्स अपना 88वां स्थापना दिवस समारोह मना रहा है। साल 1932 में इस दिन भारतीय वायुसेन की स्थापना की गई थी। ऐसे में इस दिन को एयर फोर्स डे के रूप मनाया जाता है। एयर फोर्स की बात करें, तो यह भारतीय फ़िल्मों को हिस्सा भी रही है। आजादी के बाद से लेकर आज तक कई ऐसी फ़िल्में बन चुकी हैं, जिसमें एयर फोर्स का दम दिखाया गया है। आइए जानते हैं ऐसी ही पांच फ़िल्मों के बारे में...
1. आराधना- साल 1969 में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर स्टारर फ़िल्म आराधन में एयर फोर्स का दम दिखाया गया है। अपने समय की हिट फ़िल्म रही आराधना में राजेश खन्ना ने अरुण वर्मा ने नाम के इंडियन एयर फोर्स ऑफ़िसर का किरदार निभाया था। ख़ास बात है कि को-पायलट की भूमिका सुजीत कुमार दिखे थे। फ़िल्म को भारत के अलावा सोवियत रूस में काफी पसंद किया गया।
2. विजेता- साल 1983 में शशि कपूर अपने बेटे कुनाल कपूर के साथ फ़िल्म विजेता में नज़र आए। गोविंद निहलानी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म उस समय के कुछ रियल एयर क्राफ्ट को दिखाया गया। उस दौर में इसे बड़ी उपलब्धि मानी गई थी। इसमें मिग 21 और मिग 21 बाइसेन को फिल्माया गया। ख़ास बात है कि दोनों ही विमानों ने 1971 के युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी।
3. हिंदुस्तान की कसम- साल 1971 के भारत पाकिस्तान के युद्ध में एयर फोर्स का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया। इस प्लॉट पर चेतन आनंद ने हिंदुस्तान की कसम नाम की फ़िल्म बनाई। इस फ़िल्म में राज कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। यह कहानी पूरी तरीके से एयरफोर्स पर बेस्ड है। राज कुमार भी पायलट की भूमिका में दिखे थे।
4. बॉर्डर- वॉर फ़िल्मों में अगर बॉर्डर का नाम ना लिया जाए, तो लिस्ट अधूरी रह जाती है। जेपी दत्ता की यह फ़िल्म साल 1971 के इंडो-पाक वॉर पर आधारित है। इसमें कहानी तो थल सेना की दिखाई गई है। लेकिन अंत में वायुसेना एंट्री होती है और पोस्ट को बचा लिया जाता है। इसमें जैकी श्रॉफ वायुसेना ऑफ़िसर की भूमिका में ख़ूब तारीफ बटोर थी।
5. गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल- साल 2020 में भी एक फ़िल्म आई, जो वायुसेना के प्लॉट पर बेस्ड है। जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर फ़िल्म में पायलेट गुंजन सक्सेना की कहानी दिखाई गई है। गुंजन पहली महिला पायलेट थी, जिन्होंने वॉर जोन में काम किया था। हालांकि,फ़िल्म को लेकर कुछ विवाद भी हुआ। वायु सेना ने कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी।