Malaika arora ने अर्जुन कपूर के बाद शेयर की Maldives से एक और तस्वीर
Malaika arora Arjun Kapoor अर्जुन और मलाइका को लेकर लगातार यह खबरें आ रही है कि वे जल्द शादी कर सकते हैं। लेकिन अभी तक इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मुंबई। मलाइका अरोड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में मालदीव में उन्होंने छुट्टियां बिताई और कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जो कि खूब वायरल हुई। इसके बाद अर्जुन ने भी मालदीव से कुछ तस्वीरों को शेयर किया था जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि दोनों साथ थे। लेकिन अब एक बार फिर अर्जुन के बाद मलाइका ने एक और तस्वीर शेयर की है।
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर मालदीव की ही है लेकिन उन्होंने इसके कैप्शन में थ्रोबैक थर्सडे लिखा है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक पहले की तस्वीर है जब वे मालदीव में थी। आगे उन्होंने लिखा है कि, मुझे मालदीव्स में वापिस ले चलो। उनके कैप्शन से लग रहा है कि वे मालदीव में बिताई छुट्टियों को मिस कर रही हैं।
मलाइका ने तीन दिन पहले भी मालदीव की कुछ तस्वीरों को साझा किया था। इस तस्वीर को और जो हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने तस्वीर शेयर की है उन दोनों में मलाइका का ड्रेसअप एक जैसा है।
A perfect way to begin my day .... jus dive in🏊♀️🏝 @niyamamaldives #paradise#inlovewithmaldives
मलाइका ने एक नहीं बल्कि कई तस्वीरों को शेयर किया था जो कि सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी।
To infinity and beyond ........ @niyamamaldives #niyamamaldives #niyama#mymaldivianlovestory
आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन कपूर ने भी मालदीव्स से तस्वीरों को शेयर किया। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थी कि, दोनों साथ में छुट्टियां मनाने गए थे। जानकारी के मुताबिक मलाइका और अर्जुन साथ में मालदीव्स से लौटे थे क्योंकि दोनों साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे।
अर्जुन और मलाइका को लेकर लगातार यह खबरें आ रही है कि वे जल्द शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा था कि 19 अप्रैल को दोनों शादी करेंगे लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Here’s to you Maldives... To many more Sunsets & Selfies... #paradiseisland #holidayvibes