Yuvraj Singh के रिटायरमेंट पर बोले बॉलीवुड सेलेब्स, ‘आप योद्धा हो....कभी रिटायर नहीं हो सकते’
Yuvraj singh Retirement भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर से हर कोई हैरान है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर से हर कोई हैरान है। सोमवार को युवराज ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ऐलान कर दिया है कि अब क्रिकेट से हमेशा के लिए संन्यास ले रहे हैं। युवी के ये ऐलान करते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। हर कोई युवी के इस ऐलान के बाद इमोश्नल नजर आया।
सोशल मीडिया पर #Yuvrajsinghretires ट्रेंड करने लगा। हर कोई उनके इस शानदार सफर के लिए उन्हें बधाई दे रहा था। ऐसे में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने भी युवी को बधाई दी। अनुष्का शर्मा से लेकर अभिषेक बच्चन तक कई सितारों ने युवराज के लिए ट्वीट कर उन्हें बधाई दी।
पढ़ें, किसने क्या कहा :
युवराज के रियाटरमेंट की खबर सुनकर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया, यादों के लिए शुक्रिया युवराज सिंह। आप कई सारे सारे लोगों के लिए एक योद्धा और प्रेरणा रहे हैं। जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए मैं आपको शुभकामना देती हूं।
Thank you for the memories @YUVSTRONG12 . You've been a warrior and inspiration to so many. I wish you the best in the next inning of your life 🌟🌟🌟— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) June 10, 2019
ये भी पढ़ें : पत्नी Hazel keech से पहले इन 7 अभिनेत्रियों को कर चुके हैं डेट Yuvraj Singh
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्वीट किया, डियर युवराज सिंह...दिल तोड़ देने वाला लेकिन हिम्मत वाला फैसला। आपने हमेशा अपनी शानदार पारियों से हमारा मनोरंजन किया। आपने भारत को सम्मानित किया। आप इस मिट्टी के सच्चे बेटे हैं। 6 छक्के, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप, हमारे दिमाग में हमेशा जिंदा रहेंगे। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
Dear @YUVSTRONG12 .A heartbreaking brave decision.entertained us with ur brilliant innings always.Made India proud,true son of the soil,won for us,6 sixes,T-20 WC against England,is etched in our minds https://t.co/WD4hOSAYgo" rel="nofollow wishes for your futureendeavours.#YuvrajSinghretires— Raveena Tandon (@TandonRaveena) June 10, 2019
ये भी पढ़ें : Yuvraj Singh के संन्यास पर पत्नी Hazel का इमोशनल पोस्ट, लिखा मुझे आप पर गर्व है
अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, 'प्यारे युवराज सिंह आपने दुनियाभर में करोड़ों भारतीय लोगों को प्रेरणा दी है न सिर्फ एक क्रिकेटर के तौर पर बल्कि ऐसे शख्स के रूप में जिसका जिंदगी के प्रति रवैया हमेशा जीतने वाला रहा है। आप जैसे लोग कभी रिटायर नहीं होते। हम हमेशा आपकी मजबूती और हिम्मत की प्रशंसा करते रहेंगे।
Dearest @YUVSTRONG12!!! You have inspired millions of Indians all over the world not only as a great cricketer but also as a person whose attitude towards life has been that of a complete WINNER. People like you don’t retire. We will always applaud your strength & courage.🙏😍 pic.twitter.com/Y90auVDj30— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 10, 2019
ये भी पढ़ें : युवराज सिंह के वह 6 छक्के जो दुनिया आज तक नहीं भूल पाई, वीडियो देखें
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने लिखा, शुक्रिया युवराज सिंह उन सभी यादों के लिए और खेल के प्रति हमेशा एक शानदार राजदूत के रूप में खुद को पेश करने के लिए।
Thank u @YUVSTRONG12 for all the memories and always being a great ambassador of the game #yuvrajsinghretires pic.twitter.com/kLao4K45zM— Varun Dhawan (@Varun_dvn) June 10, 2019
Many congratulations @YUVSTRONG12 on your retirement. You have been, are and will remain one of the most inspirational sportsman ever! Thank you for all the wonderful memories. #YuviRetires — Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) June 10, 2019
I would always be asked this question..who are your favourite cricketers n One of the names in my reply would always b ur name @YUVSTRONG12 ...that’s never going to change ..The life n times of @YUVSTRONG12 ...you will always b missed but never forgotten our friend our hero...❤️ pic.twitter.com/9353zv0miI— Neha Dhupia (@NehaDhupia) June 10, 2019
Well played @YUVSTRONG12 A standing ovation for some unforgettable moments in sport . May your next phase be as smashing with @hazelkeech 💕 — Kim Sharma (@kimsharma3) June 10, 2019
Thank you for the service you have done to Indian cricket. A true champion who carried himself with decorum at all times. You made memories on the field and off which we as Indian fans shall always cherish. It’s Time.. #Yuvrajsingh #YuvrajSinghRetires #jerseyno12 pic.twitter.com/3Iu11LjegP— ANGAD BEDI! (@Imangadbedi) June 10, 2019
A true fighter on and off the field, the “Yuvraj” of Cricket!Brother @YUVSTRONG12 you are an inspiration as a cricketer and a human being!Best of luck for everything that you want to do this point onwards.Congratulations to you and your family for an amazing career! #YuviRetires pic.twitter.com/VAdztKSgsq — Rannvijay Singha (@rannvijaysingha) June 10, 2019
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप