Move to Jagran APP

Anushka Virat: पत्नी अनुष्का शर्मा संग समंदर किनारे शर्टलेस होकर दिखे विराट कोहली, ताबड़तोड़ वायरल हुई तस्वीर

अनुष्का शर्मा जल्द ही वह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म का नाम चकदा एक्सप्रेस है। फिल्म थिएटर के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। बता दें कि चकदा एक्सप्रेस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धुरंधर खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaPublished: Sat, 14 Jan 2023 12:45 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2023 12:45 PM (IST)
Anushka Virat: पत्नी अनुष्का शर्मा संग समंदर किनारे शर्टलेस होकर दिखे विराट कोहली, ताबड़तोड़ वायरल हुई तस्वीर
Photo Credit : Anushka Sharma Virat Kohli Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Virat Kohli Photo: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। फैंस अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। ऐसे में अनुष्का और विराट अपने फैंस का पूरा ध्यान रखते हुए अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी उनके साथ जुड़े रहते हैं और अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें सरप्राइज देते हैं। इसी बीच अब अनुष्का और विराट की एक और तस्वीर सोशल वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

समंदर किनारे इस अंदाज में नजर आए 'विरुष्का'

विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों समंदर किनारे बैठकर खास पल बिताते दिख रहे हैं। दोनों समंदर किनारे ब्रेकफास्ट एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जहां अनुष्काने व्हाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। वहीं, विराट शर्टलेस है और नीचे शॉर्ट्स पहना है। विराट कोहली अपने हाथ में एक ड्रिंक का ग्लास लेते हुए पोज दे रहे हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

हाल ही में मनाया बेटी का दूसरा बर्थडे

आपको बता दें कि 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका ने अपना दूसरा जन्मदिन मनाया है। इस खास दिन पर अनुष्का और विराट ने बेटी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो में अनुष्का गार्डन के बेंच पर वामिका को गोल में लेकर बैठी हुई नजर आईं थीं। हवीं, विराट गार्डन में घास पर लेटे नजर आए थे और वामिका उनके पेट पर लेटी हुई थी। ये दोनों ही तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई थी। इस पर कमेंट यूजर्स ने वामिका को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.