विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'किंग इज बैक...' बेटे अकाय के जन्म के बाद लंदन से भारत लौटे Virat Kohli, फैंस ने पूछा- कहां हैं अनुष्का शर्मा?

Published: Sun, 17 Mar 2024 11:04 AM (GMT+05:30)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के घर पिछले ही महीने किलकारी गूंजी थी जब अनुष्का शर्मा ने बेटे को ...और पढ़ें

विराट कोहली (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
विराट कोहली (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया के बादशाह विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले एक महीने से लंदन में हैं। बेटे अकाय के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और वामिका के साथ वह लंदन शिफ्ट हो गए। बीते दिनों खबरें आ रही थीं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) से पहले विराट इंडिया वापस आ सकते हैं। हालंकि, कुछ ने इस अफवाह भी मानी थी क्योंकि बेटे के जन्म के बाद स्टार क्रिकेटर के इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज उन्होंने छोड़ दी थी। 

भारत लौटे विराट कोहली

अब क्रिकेटर मुंबई में स्पॉट हुए हैं। बेटे के जन्म के बाद यह पहली बार है, जब विराट को इंडिया में देखा गया हो। ब्लैक टी शर्ट और व्हाइट पैंट में कैप लगाए एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख जहां फैंस ने हार्ट इमोजी दी है, तो वहीं कुछ को अनुष्का और बच्चों की भी घर वापसी का इंतजार है। एक यूजर ने अनुष्का शर्मा की वापसी पर कमेंट किया। वहीं, एक ने कमेंट किया, 'किंग कोहली इज बैक।'

दाढ़ी को लेकर हुईं खिंचाई  

विराट कोहली ने अकाय के जन्म के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस दी है। उनकी घर वापसी देखकर फैंस जितने खुश हैं, उतने ही हैरान भी। दरअसल, विराट को सफेद दाढ़ी में देखा गया। यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा कि इतनी जल्दी विराट की दाढ़ी सफेद हो गई है। किसी ने कमेंट किया कि विराट अब बुड्ढे हो रहे हैं, तो किसी ने लिखा, 'दाढ़ी पूरी सफेद हो गई है।'

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

जनवरी में खेला था आखिरी मैच

विराट कोहली ने 13 जनवरी को आखिरी मैच खेला था। अनुष्का शर्मा की डिलिवरी नजदीक थी। ऐसे में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही वह लंदन चले गए थे। 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने अकाय को जन्म दिया। अब बेटे के जन्म के करीब दो महीने बाद विराट ने पहली पब्लिक अपीयरेंस दी है। 

अनुष्का शर्मा लौटेंगी भारत?

अनुष्का शर्मा की बात करें, तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' है। एक्ट्रेस इस मूवी में महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में होंगी। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। अपडेट्स के बाद एक्ट्रेस के फिल्म को प्रमोट करना बाकी है। 

यह भी पढ़ें: Ed Sheeran की पंजाबी सुनकर इम्प्रेस हुई ऑडियंस, कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ के साथ दी धमाकेदार परफॉर्मेंस