विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year 2023: छुट्टियां मनाने दुबई पहुंचे विराट-अनुष्का, बेटी वामिका संग शेयर की 2022 की यह आखिरी तस्वीर

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 31 Dec 2022 12:08 PM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2022 12:11 PM (IST)

New Year 2023 साल 2022 के अंत से पहले कई बॉलीवुड सिलेब्रिटी छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो चुके हैं। ...और पढ़ें

File Photo of Virat Kohli and Anushka Sharma Photo Credit: Anushka Sharma Instagram
File Photo of Virat Kohli and Anushka Sharma Photo Credit: Anushka Sharma Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरा देश नए साल के ग्रैंड वेलकम की तैयारी में लगा हुआ है। जहां कुछ लोग वैकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो चुके हैं। बॉलीवुड में भी न्यू ईयर के जश्न की तैयारियां चल रही है। कई कपल नए साल की शुरुआत के लिए मुंबई से बाहर जा चुके हैं। कोई राजस्थान में छुट्टियां मना रहा है, तो किसी ने विदेश को अपने नए साल की शुरुआत करने के लिए चुना। बी टाउन के एडोरेबल कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी नए साल की शुरुआत के लिए विदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। यह इस कपल का बेटी वामिका के साथ पहला न्यू ईयर होगा। ऐसे में इस पल को यादगार बनाने के लिए दोनों ने दुबई को अपना न्यू ईयर डेस्टिशेन चुना। कपल ने वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

बेटी वामिका संग विराट ने शेयर की फोटो

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने परिवार के साथ दुबई में साल 2022 का अंत और नए साल का स्वागत करने के लिए पहुंच चुके हैं। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा और वामिका के साथ फोटो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वह साल 2022 के आखिरी सनराइज को देख रहे हैं।

'परी' फेम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सूरज की झलक साझा करते हुए फैंस को बताया कि वह अपनी फैमिली के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने लोकेशन से बेहद खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

बॉलीवुड सितारों का फेवरेट स्पॉट बना दुबई

दुबई कई बॉलीवुड सितारों का छुट्टियां मनाने के लिए फेवरेट स्पॉट बन चुका है। बीते दिनों नीतू कपूर ने भी दुबई में छुट्टियां मनाईं। उन्होंने अपने कई बी टाउन के दोस्तों संग डिनर करते हुए फोटो शेयर कीं, जिन्हें फैंस ने बहुत पसंद किया। नीतू कपूर ने दुबई में पार्टी भी की, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को भी उनके साथ देखा गया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: कृष्णा अभिषेक की मस्ती से भरा होगा शनिवार का वार, नए साल के मौके पर 3 सदस्यों की भी होगी एंट्री

यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: मनोरंजन का पैरलल मीडियम है ओटीटी प्लेटफॉर्म, जानें डिजिटल पर डायरेक्ट रिलीज फिल्मों का गणित