Move to Jagran APP

Virushka Love Story: विराट-अनुष्का के घर आने वाला है नया मेहमान, जानें लवबर्ड से हमसफर बनने तक की दास्तां

Virushka Love Story अनुष्का और विराट की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के ऐड के दौरान हुई थी। विराट ने बताया था कि जब वे पहली बार अनुष्का से मिले थे तो वह काफी नर्वस थे।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 07:45 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 07:57 AM (IST)
Virushka Love Story: विराट-अनुष्का के घर आने वाला है नया मेहमान, जानें लवबर्ड से हमसफर बनने तक की दास्तां
Virushka Love Story: विराट-अनुष्का के घर आने वाला है नया मेहमान, जानें लवबर्ड से हमसफर बनने तक की दास्तां

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर एक नया मेहमान आने वाला है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। फोटो शेयर करते हुए विराट ने लिखा-’और फिर, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है। कोहली ने इसकी तारीख भी बता दी है। इसके मुताबिक जनवरी में इस सेलिब्रटी कपल के घर नया मेहमान आएगा। इस बा​त को लेकर दोनों के पविवार ही नहीं बल्कि उनके दोस्त और फैंस भी बेहद खुश हैं। इस खास मौके पर हम आपको दोनों की क्यूट लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है कि कैसे शुरू हुई थी विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी...

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

एक एड के दौरान हुई मुलाकात  

अनुष्का और विराट की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के ऐड के दौरान हुई थी। विराट ने बताया था कि जब वे पहली बार अनुष्का से मिले थे तो वह काफी नर्वस थे। इसी वजह से वहां का माहोल लाइट करने के लिए अनुष्का ने एक जोक सुनाया। बस यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई। बाद में वह कई और जगहों पर भी मिले। 

 

View this post on Instagram

From the vault! #Throwback 📷 : #TarunVishwa

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विराट ने अनुष्का को दिया था फ्लाइंग किस

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2014 तक अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहने लगे थे। दोनों को जब भी समय मिलता वह  एक दूसरे से मिलते और क्वालिटी टाइम बिताते। बता दें कि इसी साल विराट ने हैदराबाद में हुए ओडीआई मैच के दौरान हाफ सेंचुरी मारी थी। सेंचुरी मारने के बाद ही विराट ने बैट के जरिए अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। बस फिर क्या था यही से दोनों सबकी नजरों में आ गए थे और उनको लेकर काफी चर्चा होने लगी थी। इसी साल विराट, अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने उदयपुर पहुंचे थे जहां वो फिल्म वेलवेट की शूटिंग कर रही थीं। 

 

View this post on Instagram

@virat.kohli and I took a break with @instagram A 3 Part quiz , lots of laughter and 2 super competitive people... we were suuuuper chill and played by the rules (or not 🤪) Watch to find out who won ! #TakeABreak

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

2016 में रिश्ते में आई दूरी 

विराट और अनुष्का के इस प्यार भरे रिश्ते में एक मुश्किल दौर भी आया था। बता दें​ कि साल 2016 में दोनों के लेकर खबरें आईं कि उनके रिश्ते में दरार आ गई है। विराट और अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और दोनों साथ में नजर आना बंद हो गए। इसी के बाद इंस्टग्राम पर विराट कोहली ने एक तस्वीर के साथ हार्टब्रोकन कैप्शन लिखा था। फिर क्या था बस लोगों ने इसी को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया था। वहीं बाद में विराट ने उस तस्वीर को ही डिलीट कर दिया था। बाद में उसे एक बार फिर दूसरे कैप्शन के साथ पोस्ट किया था।

 

View this post on Instagram

My life. My universe. ❤❤ Karvachauth ❤👫

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

ऐसे खत्म हुई दूरियां 

ब्रेकअप की खबरों के कुछ समय बाद ही दिसंबर 2016 में दोनों क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में पहुंचे और साथ में नजर आए। यही से दोनों के बीच एक बार फिर से बातचीत शुरू हुई और वो नजदीक का आ गए। वहीं इसी मुलाकात के बाद ही जल्द ही दोनों की सगाई करने की खबरें आने लगीं और विराट ने ट्वीट कर यह साफ किया कि अभी दोनों सगाई नहीं कर रहे हैं। वहीं विराट ने अपने फैंस से ये भी साफ कहा कि जिस दिन अनुष्का और मैंने सगाई या शादी की हम इसे बिना छुपाए अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे।

 

View this post on Instagram

A very happy and prosperous Diwali to everyone from our home. Wishing everyone peace, happiness and good health. God bless. 🙏😇❤ @anushkasharma

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

2017 में जीवनसाथी बने अनुष्का और विराट 

विराट और अनुष्का की शादी को लेकर साल 2017 में काफी खबरें सामने आने लगी थीं। फिर 11 दिसंबर, 2017 ने फाइनली शादी कर ली। उन्होंने ये शादी गुपचुप तरीके से इटली के लेक कोमो में की थी। इस शादी में दोनों की फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। बाद में दोनों ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। दोनों की शादी उस वक्त काफी चर्चा में रही थी। शादी के विराट और अनुष्का ने दो रिसेप्शन एक दिल्ली और एक मुंबई में दिए थे। वहीं अब शादी के करीब ढाई साल बाद दोनों सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी दी कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.