Move to Jagran APP

Taimur Ali Khan पोज दे रहे थे, नैनी ने हटाया तो रूठकर चल दिए, वायरल हुआ वीडियो

Taimur Ali Khan फोटोजर्नलिस्‍ट के लिए पोज दे रहे थे तभी नैनी ने उन्‍हें हटाना चाहा तो तैमूर गुस्‍सा हो गए और नैनी से दूर दूसरी तरफ चल दिए। उनका यह वीडियो वायरल हो गया।

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 03:58 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 12:54 PM (IST)
Taimur Ali Khan पोज दे रहे थे, नैनी ने हटाया तो रूठकर चल दिए, वायरल हुआ वीडियो
Taimur Ali Khan पोज दे रहे थे, नैनी ने हटाया तो रूठकर चल दिए, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। सैफ के लाडले तैमूर अली खान को बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर किड माना जाता है। सोशल मीडिया पर अकसर उनके वीडियो और तस्‍वीरें वायरल हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तैमूर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फोटोजर्नलिस्‍ट को पोज दे रहे तैमूर को नैनी ने वहां से हटाना चाहा तो तैमूर गुस्‍सा हो गए और नैनी से दूर दूसरी तरफ चल दिए। उनके रूठने के इस अंदाज पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि उनका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में तैमूर किसी कार्यक्रम में हैं। वह फोटोजर्नलिस्‍ट को पोज दे रहे हैं। हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं। इतने में पीछे की ओर खड़ी नैनी ने तैमूर का हाथ पकड़कर ले जाना चाहा। तैमूर ने हाथ छुड़ा लिया और गुस्‍सा होकर दूसरी ओर जाने लगे। इस दरम्‍यान तैमूर के चेहरे के हावभाव काफी गंभीर हो गए। इसके बाद दूसरी ओर जा रहे तैमूर को नैनी अपने साथ ले गईं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गए। वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोगों ने वीडियो में तैमूर को क्‍यूट कहा, तो कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई। इससे पहले भी तैमूर के रूठने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है, जिसमें वह एक खिलौने के लिए जिद करते देखे गए थे।

View this post on Instagram

Let me pose says #taimuralikhan 😍❤️

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

पॉपुलर स्‍टारकिड हैं तैमूर

ऐसा ही कोई दिन हो जब तैमूर मीडिया के कैमरे में कैद न हुए हों। तैमूर की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मार्केट में तैमूर के नाम के कुकीज (बिस्किट) आ गए हैं। इससे पहले तैमूर की शक्ल की डॉल भी मार्केट में आई थी। डॉल को लेकर करीना ने कहा था कि डॉल कहीं से भी उनके बेटे जैसी नहीं दिखती है। डॉल हॉरर मूवी 'चाइल्ड्स प्ले' के कैरेक्टर चकी से मिलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.