Viral Video: वरमाला के लिए गर्दन झुकाने को तैयार नहीं था दूल्हा, दुल्हन ने चली ऐसी चाल तुरंत दिखा कमाल
wedding viral video जब दुल्हन अपने दूल्हे को वरमाला पहनाने में कामयाब नहीं हो पाती तो हारकर अचानक वह ऐसी चाल चलती है जिसके आगे दूल्हे की एक नहीं चलती और उसे दुल्हन के सामने सरेंडर करना पड़ता है।
नोएडा, आनलाइन डेस्क। Wedding Viral Video: शादियों में दूल्हा दुल्हन की रोचक अठखेलियों के वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं। वरमाला के दौरान ही ऐसा देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा नोंकझोक वरमाला डालते समय देखने को मिलती है। दूल्हा पक्ष के लोग चाहते हैं कि गोद में दूल्हे को इतनी उपर उठाया जाए, ताकि दुल्हन को वरमाला डालते दिक्कत हो। वहीं, कुछ ऐसा ही दुल्हन पक्ष के लोग भी सोचते हैं। इस शादी में कुछ अनोखा ही हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि वरमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन अकेले ही स्टेज पर आमने सामने खड़े हैं। जैसे ही दुल्हन वरमाला उठाए दूल्हे को पहनाने का प्रयास करती है, दूल्हा नखरे दिखाने लगता है। भरसक प्रयास के बावजूद जब दुल्हन अपने दूल्हे को वरमाला पहनाने में कामयाब नहीं हो पाती तो हारकर अचानक वह ऐसी चाल चलती है, जिसके आगे दूल्हे की एक नहीं चलती और उसे दुल्हन के सामने सरेंडर करना पड़ता है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि वरमाला के दौरान दुल्हन जैसे ही वरमाला पहनाने आगे आती है तो दूल्हा मज़ाक करने लगता है। दुल्हन जैसे ही दूल्हे को वरमाला पहनाने चलती है तो दूल्हा उसे परेशान करने लगता है। परेशान होकर दुल्हन स्टेज पर बैठ जाती है। जैसे ही दूल्हा उसके बगल में बैठता है तो मौका पाते ही दुल्हन अचानक उठती है और दूल्हे को वरमाला पहना देती है।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर dulhaniyaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक 6600 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट्स में लोग दुल्हन की तारीफ करते नहीं थक रहे। अधिकांश लोगों ने कमेंट में सो क्यूट लिखा है। वहीं, काफी कमेंट में दिल का चिन्ह लगाकर अपनी पसंद दर्ज की है।