विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushmita Sen-Lalit Modi के ब्रेकअप की खबर सुन खुशी से पागल हुए मीमर्स, कहा- 'ये तो सच है कि भगवान है'

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2022 06:29 PM (IST)

Lalit Modi Sushmita Sen breakup Viral memes ललित मोदी के सोशल मीडिया प्रोफाइल में बदलाव होते ही सुष्मिता सेन और ...और पढ़ें

Lalit Modi Sushmita Sen breakup Viral memes, Instagram
Lalit Modi Sushmita Sen breakup Viral memes, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी कई दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब एक बार फिर से दोनों को लेकर गॉसिप शुरू हो गई है, जिसके पीछे का कारण खुद ललित मोदी हैं। जुलाई में उन्होंने सोशल मीडिया पर सुष्मिता संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें अपनी बेटर हाफ बताया था। फिर पुरानी पोस्ट डिलीट करते हुए एक नई पोस्ट शेयर की और कहा कि अभी वे सिर्फ डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

इतना ही नहीं उन्होंने तो इंस्टाग्राम डीपी में भी सुष्मिता संग अपनी तस्वीर लगाते हुए इंट्रो में उन्हें अपना पार्टनर बताया था। वहीं, अब ललित मोदी ने एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल अपडेट की है, जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल, ललित ने अपनी इंस्टा प्रोफाइल से सुष्मिता संग वाली अपनी फोटो को हटा दिया है और इंट्रो में अब एक्ट्रेस का जिक्र भी शामिल नहीं है। बस ललित मोदी के इसी बदलाव ने उनके और सुष्मिता के ब्रेकअप की खबरों को हवा दे दी है। जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स की खुशी का ठिकाना न रहा और उन्होंने ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ ला दी, जो इतने फनी हैं कि हंस-हंसकर देखने वाले के पेट में दर्द हो जाए।

एक यूजर ने कहा, 'सुष्मिता सेन रॉ, सीबीआई और ईडी से भी ज्यादा पावरफुल है क्योंकि वे ललित मोदी को पकड़ नहीं सके, लेकिन सुष्मिता ने कर दिखाया...'

फिल्म 'हम साथ-साथ है' का सीन शेयर करते हुए एक यूजर ने पोस्ट शेयर किया और कहा कि इस खबर के बाद सिंगल बॉयज के रिएक्शन है- 'ये तो सच है कि भगवान है।'

एक मीम में तो सोशल मीडिया यूजर्स ने मिर्जापुर के मुन्ना भइया को भी घसीट लिया गया।