विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना भी चले अध्यात्म की ओर, क्या बनने जा रहे हैं संन्यासी?
विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना भी अपने पिता की तरह ओशो फॉलोअर बन गए हैं और खबरें हैं कि उन्होंने ओशो इंटरनेशनल जॉइन कर लिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना को लेकर खबर आ रही है कि वो अध्यात्म की ओर जा रहे हैं। साक्षी खन्ना ने भी अपने पिता विनोद खन्ना की तरह अध्यात्म की राह चुनने का फैसला किया है। अब खबरें आ रही हैं कि साक्षी खन्ना ने ओशो इंटरनेशनल जॉइन कर लिया है, हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
आपतो बता दें कि विनोद खन्ना जब अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे, जब उन्होंने आध्यामिक गुरु ओशो की शरण ले ली थी और उनका पूरा झुकाव अध्यात्म की ओर कर लिया था। अब स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि विनोद खन्ना के बेटे साक्षी भी अध्यात्म की ओर जा रहे हैं। हालांकि अभी तक खबर की पुष्टि होना बाकी है।
साक्षी खन्ना, विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता के बेटे हैं। कुछ साल पहले साक्षी खन्ना को लेकर खबरें आई थीं कि वो बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साक्षी खन्ना मीडिया से भी दूर रहते हैं, जबकि उनके दूसरे बेटे अक्षय खन्ना फिल्मों में काम कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय खन्ना की फिल्म सेक्शन 375 रिलीज हुई थी।
अगर विनोद खन्ना की बात करें तो जब एक्टर करियर की ऊंचाइयों पर थे, तभी खबर आई कि विनोद खन्ना ओशो से प्रभावित होकर 'संन्यासी' बन गए हैं। हालांकि विनोद खन्ना ने एक बार फिर सिनेमा जगत में वापसी की, लेकिन कुछ खास करने में सफल नहीं हो पाए।