Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनोद खन्ना से लेकर हेमा मालिनी तक, इन बॉलीवुड स्टार्स ने थामा BJP का दामन, कोई बना मंत्री तो कोई विधायक

    कंगना रनोट ने साफ कह दिया है कि वो राजनीति में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट देती है तो वो हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जरूर उतरेंगी।

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Updated: Sun, 30 Oct 2022 02:31 PM (IST)
    Hero Image
    Vinod Khanna dharmendra Hema Malini these Bollywood stars joined BJP

    नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट ने साफ कह दिया है कि वो राजनीति में आने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में उतरना चाहती हैं। इसके कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे। वैसे बॉलीवुड और राजनीति का नाता काफी पुराना है। ऐसे कलाकारों की लंबी लिस्ट है जिन्हें चुनाव लड़ा और जीते भी। आज हम आपको सिर्फ एक्टर्स के बारे में बताएंगे जो बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर संसद पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शत्रुघ्न सिन्हा

    साल 1991 में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी से जुड़े थे। इसके बाद पार्टी में उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां दी गईं। राज्यसभा सदस्य बनाया और केंद्र में मंत्री रहे। पटना साहिब से टिकट दिया और वे लोकसभा चुनाव भी जीते। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने टीएमसी का दामन थाम लिया है।

    धर्मेंद्र

    धर्मेंद्र भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक रह चुके हैं। उन्हें बीकानेर से बीजेपी ने टिकट दिया जिसके बाद धर्मेंद्र 2004-2009 तक सांसद रहे।

    हेमा मालिनी

    हेमा मालिनी साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। वह उत्तर प्रदेश के मथुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसके साथ ही लगातार दो बार चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं।

    किरण खेर

    अनुभवी अभिनेत्री किरण खेर का राजनीतिक करियर सफल रहा है। किरण खेर साल 2009 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। वह चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। फिलहाल वो संसद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है।

    सनी देओल

    सनी देओल 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वह पंजाब के गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और 2019 का लोकसभा चुनाव जीता।

    विनोद खन्ना

    साल 1997 और 1999 में विनोद खन्ना दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा की ओर से सांसद चुने गए थे। जबकि 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रीय मंत्री भी रहे। इसके 6 महीने बाद ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया था।

    परेश रावल

    परेश रावल साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अहमदाबाद इस्ट से चुनाव लड़े और जीते। हालांकि साल 2019 में उन्हें चुनाव लड़ने से मना कर दिया और उनकी सीट हसमुख पटेल को दे दी गई।

    बाबुल सुप्रियो

    बॉलीवुड में के पॉपुलर सिंगर बाबुल सुप्रियो ने साल 2014 में बीजेपी ज्वाइन की। 2014 में ही उन्होंने आसनसोल से अपना पहला चुनाव जीता। उन्हें शहरी विकास मंत्रालय, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय में राज्य मंत्री भी बनाया गया था।

    यह भी पढ़ें

    Bollywood Halloween Party: आर्यन खान से लेकर सारा अली खान समेत हैलोवीन पार्टी में शामिल हुए ये सितारे