Move to Jagran APP

विन डीजल को आई Deepika Padukone की याद, भारत आने का न्योता देने के लिए किया आभार व्यक्त

Vin Diesel On Deepika Padukone गौरतलब है कि एक्सएक्सएक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज ने 346 मिलियन डॉलर का व्यापार किया था। इसे भारत में भी काफी पसंद किया गया था। दीपिका पादुकोण ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती हैं।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarPublished: Sat, 10 Jun 2023 08:53 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 08:53 PM (IST)
विन डीजल को आई Deepika Padukone की याद, भारत आने का न्योता देने के लिए किया आभार व्यक्त
Vin Diesel On Deepika Padukone, Vin Diesel news

नई दिल्ली, जेएनएन। Vin Diesel On Deepika Padukone: विन डीजल ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के लिए एक पोस्ट लिखा है। इसे एक्ट्रेस ने लाइक भी किया है। दोनों 'एक्सएक्सएक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में नजर आए थे। विन डीजल की पोस्ट को पढ़कर ऐसा लग रहा है कि वे एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को इस सप्ताह मिस कर रहे हैं। दरअसल शनिवार को विन डीजल ने इंस्टाग्राम पर उनकी फिल्म से जुड़ा एक फोटो शेयर की है। इसमें दोनों को साथ देखा जा सकता है। तस्वीरें शेयर करते हुए विन डीजल ने लिखा है,

loksabha election banner

"स्पिरिट लेड मी। वह मुझे भारत लेकर गई और यह मुझे बहुत पसंद आया। ढेरों प्यार। हमेशा।"

दीपिका पादुकोण ने उनकी पोस्ट को लाइक किया है।

विन डीजल ने दीपिका पादुकोण का आभार क्यों जताया है?

तस्वीर में विन डीजल शर्टलेस हैं और उनकी फिजिक और टैटू नजर आ रहे है। वहीं, दीपिका पादुकोण ने ब्लैक आउटफिट पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं। विन डीजल की तस्वीर पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा है, "यह बहुत शानदार है।" एक ने लिखा है, "हम आपको दोबारा साथ काम करते हुए देखना चाहते हैं।" एक ने लिखा है, "क्या इसका मतलब यह है कि आप दोनों एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं।"

दीपिका पादुकोण विन डीजल के साथ किस फिल्म में साथ नजर आई थी?

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण विन डीजल के साथ एक्सएक्सएक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज में आई थी। यह फिल्म 2017 में आई थी। यह एक एक्शन फिल्म थी। इसका प्रमोशन के लिए विन डीजल भारत आए थे। प्रीमियर पर उनके अलावा, दीपिका पादुकोण व कई और कलाकार भी नजर आए थे। विन डीजल की एक्ट्रेस से फिल्म के सेट पर दोस्ती हो गई थी।

विन डीजल ने दीपिका पादुकोण के लिए क्या नोट लिखा था?

2018 में जब टाइम मैगजीन ने एक्ट्रेस को मोस्ट इनफ्लुएंशल के लिस्ट में शामिल किया गया था। तब भी विन डीजल ने उनके लिए एक नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था,

"जब दीपिका पादुकोण पहली बार फास्ट एंड द फ्यूरियस फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ने के लिए आई थी। मुझे तभी पता चल गया था कि वह बहुत खास है। वह जैसे ही रूम में आई। हमारे बीच एक सिंक्रोनाइसिटी बन गई। एक केमिस्ट्री। इससे हमें पता चला कि कुछ अच्छा होगा। उस समय फिल्म के लिए डेट नहीं मिलने के कारण काम नहीं हो पाया लेकिन मैंने आशा नहीं छोड़ी। इसके बाद हमने एक्सएक्सएक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज पर काम किया। उन्होंने कहा- मैं यह फिल्म करना चाहती हूं लेकिन अगर मैं यह करूंगी तो आपको भारत आना होगा। अब मुझे खुशी है कि मैंने वह डील मान ली।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.