विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड के विलेन रंजीत बने रावण, करते दिखे रामलीला

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 21 Oct 2015 10:29 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2015 10:52 AM (IST)

पुरानी फिल्‍मों में विलेन की भी अपनी एक खास पहचान, एक खास अंदाज होता था। आज के समय में तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पुरानी फिल्मों में विलेन की भी अपनी एक खास पहचान, एक खास अंदाज होता था। आज के समय में तो हीरो भी विलेन बन जाते हैं। मगर आज भी बॉलीवुड के विलेन के तौर पर जेहन में अमरीश पुरी, अमजद खान, गुलशन ग्रोवर, प्रेम चोपड़ा जैसे एक्टर्स ही आते हैं। इनमें एक नाम रंजीत का भी शुमार है, जो नई दिल्ली में चल रहे एक रामलीला में भी रावण का ही रोल करते नजर आए। इस रोल में भी वो काफी जंच रहे थे।

आखिरकार रंजीत को भी बॉलीवुड के विलेन के तौर पर भी ही जाना जाता है। ऐसे में रामलीला के भी विलेन बन गए यानी रावण का रोल करने में उन्हें कोई हिचकिचाहट नहीं हुई होगी। वैसे रंजीत कुछ दिनों पहले कलर्स पर शुरू हुए नए कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में भी गुलशन ग्रोवर के साथ मेहमान के तौर पर नजर आए थे। इस शो को कृष्णा और भारती होस्ट कर रहे हैं।