विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vikram Vedha Trailer Reactions: ऋतिक-सैफ की टक्कर पर जोश में फैंस, बोले- 'इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टकर'

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Thu, 08 Sep 2022 05:27 PM (IST)

Vikram Vedha Trailer Twitter Reactions विक्रम वेधा का ट्रेलर जारी होने के बाद फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई है। ...और पढ़ें

Hrithik Roshan and Saif Ali Khan from Vikram Vedha
Hrithik Roshan and Saif Ali Khan from Vikram Vedha

नई दिल्ली, जेएनएन। Vikram Vedha Trailer Response: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की मच अवेटेड फिल्म 'विक्रम वेधा' का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। फैंस ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया है। 2 मिनट 50 सेकंड का वीडियो एंटरटेनमेंट का फुल डोज लग रहा है। सोशल मीडिया पर अभी तक ट्रेलर के निगेटिव रिएक्शन देखने को नहीं मिले हैं। ऋतिक रोशन का रफ एंड टफ लुक और सैफ अली खान का दबंग पुलिसवाले का अंदाज, फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, जब टीजर जारी हुआ था, तब इस फिल्म को लेकर कुछ ज्यादा एक्साइटमेंट फैंस ने नहीं दिखाई थी। लेकिन, ट्रेलर ने पूरी फिजा ही बदल दी। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। 

ट्रेलर में सस्पेंस, ड्रामा और एक्शन से भरपूर इस फिल्म की छोटी सी झलक दिखाई गई है। फैंस का कहना है कि जब ट्रेलर ही इतना दमदार है, तो पिक्चर सुपर से भी हिट होगी। लोगों को फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर पसंद आ रहा है। 

ट्रेलर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस

फिल्म तमिल मूवी 'विक्रम वेधा' का हिंदी रीमेक है। साउथ में तो यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म की सुपर सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने इसकी हिंदा रीमेक बनाया है। आज रिलीज हुए फिल्म के हिंदी ट्रेलर को ऑडियंस का बेजोड़ रिस्पांस मिल रहा है। ऋतिक के जबरदस्त डायलॉग, सैफ का एक्शन, पूरी पिक्चर की एक झलक बखूबी दिखा रहा है।

विक्रम और वेधा यानी कि सैफ और ऋतिक की पावर पैक्ड परफॉरमेंस आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर सकती है। डायलॉग के साथ दोनों का लुक भी दमदार है। ऋतिक रोशन ने यूपी की भाषा को बखूबी अपने कैरेक्टर में ढालने की कोशिश की है। 'धूम 2' के बाद फैंस एक बार फिर ऋतिक को ग्रे शेड में देखने को बेताब हैं।

क्या है फिल्म का प्लॉट

विक्रम वेधा फिल्म में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की रफ एंड टफ जर्नी को दर्शाती मूवी है। जहां सैफ पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगे वहीं ऋतिक गैंगस्टर का रोल निभाते नजर आएंगे। वेधा यानी कि ऋतिक को पकड़ने के लिए विक्रम जमीन आसमान एक कर देता है। साउथ में इस फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन ने दमदार एक्टिंग की है। ज्यादातर तो ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। लेकिन, कुछ लोग ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि विजय और माधवन के आगे ऋतिक फेक हैं। फिल्म में आपको राधिका आप्टे और सैफ अली खान का रोमांस भी नजर आएगा।