नई दिल्ली, जेएनएन। Vikram Gokhale Passes Away: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले अब हमारे बीच नहीं रहे। शनिवार दोपहर पुणे में 77 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। 15 दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद ये कलाकार आखिरकार हार गया। निधन की खबर से कुछ देर पहले ही हॉस्पिटल ने हेल्थ अपडेट साझा किया था, जिसमें बताया कि उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। विक्रम गोखले को हार्ट और किडनी की समस्या थी जिसके चलते उन्हें दो हफ्ते पहले ही पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नहीं रहे विक्रम गोखले
विक्रम गोखले ने अपने लंबे करियर के दौरान, अमिताभ बच्चन के साथ 'अग्निपथ' और संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम' सहित कई मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखाया। हाल के वर्षों में, उन्होंने मिशन मंगल, हिचकी, अय्यारी, बैंग बैंग!, दे दना दन और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। 40 से अधिक सालों के करियर में, उन्होंने कई टीवी शो में भी अभिनय किया।
पुणे में ली आखिरी सांस
इस दिग्गज कलाकार ने साल 1971 में अमिताभ बच्चन की 'परवाना' के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 2010 में मराठी फिल्म अनुमति के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उन्होंने मराठी फिल्म आघाट से निर्देशन में भी कदम रखा। अपने पसंदीदा कलाकार के इस तरह जाने से चाहने वाले शोक में डूब गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी आत्मा की शांति के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
फैंस की आंखे हुईं नम
एक यूजर ने बड़े दुखी मन से कहा कि 'उनका जाना मराठी सिनेमा के लिए बड़ा आघात है, ओम शांति'। तो कोई 'हम दिल चुके सजन' में उनके रोल को याद करके अपनी आंखें नम कर रहा है। तो किसी को 'नटसम्राट' में उनका और नान पाटेकर वाला सीन याद आ रहा है।
Veteran actor Vikram Gokhale passed away this afternoon in Pune. He was 75.
A big loss to Marathi films, TV and theater.
Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/9fN9ySO8yI
— Amit Paranjape (@aparanjape) November 26, 2022
Albelaaaaa Sajan aayo rey! Nandiniiiiiii ! His role in Hum Dil Chuke Sanam is unforgettable among many others! #VikramGokhale #bollywood pic.twitter.com/jq6hqU4Pf9
— Saloni Singh (@IamSaloniSingh) November 23, 2022
Saddened to hear about the demise of veteran actor #VikramGokhale ji, My heartfelt condolences to his family. #OmShanti🙏 pic.twitter.com/RoqD7k5pXu
— Rupesh Palyekar (@rupesh_palyekar) November 26, 2022
Saddened to hear that we have lost one of the icons of the Indian film industry, #vikramgokhale. It's indeed a great loss & icons like #vikramgokhale born once in a century. Still remember discussions, his far - sightedness & his zeal to create meaningful content in Indian films. pic.twitter.com/Z9jVSxXEL7
— Aadil Yousf Bhat (عادل یوسف بھٹ ) (@Bhat_Aadil_Yous) November 26, 2022
RIP Vikram Gokhle 💐
This scene from natsamrat, will always iconic.#vikramgokhale pic.twitter.com/Lawt5fkhoa
— Yogesh (@Nifty4500) November 26, 2022
बता दें कि विक्रम गोखले को आखिरी बार मराठी फिल्म 'गोदावरी' में देखा गया था। इस साल की शुरुआत में वो शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ निकम्मा में भी दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें