दूसरों की फिल्म फ्लॉप कराने के लिए फिल्ममेकर्स अपनाते हैं टोटके: विक्रम भट्ट
विक्रम भट्ट ने इस इवेंट पर अपनी भगवान से जुड़ी आस्था को लेकर भी बात की।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। मशहूर निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में बॉलीवुड को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बताते हुए विक्रम भट्ट कहते हैं कि बॉलीवुड के कई निर्माता और निर्देशक दूसरों की फिल्म फ्लॉप कराने के लिए कई प्रकार के टोटको का उपयोग करते हैं, जिनमें भगवान की पूजा अर्चना से लेकर कई प्रकार की चीजें शामिल है। गौरतलब है कि विक्रम भट्ट एक भविष्य से जुड़े एप के लॉन्च के दौरान यह बातें कर रहे थे।
निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने इस मौके पर इस बात का खुलासा किया कि वह मंदिर नहीं जाते। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि एक बार वह शनि भगवान को तेल और उड़द की दाल चढ़ा रहे थे, जिस मंदिर में वह ऐसा किया करते थे। वहां के पुजारी ने उन्हें एक दिन मूर्ति छूने से रोक दिया। जिसके बाद विक्रम भट्ट की मंदिर के पुजारी से इस बात को लेकर बहस हो गई। इस बात से दुखी होकर विक्रम भट्ट घर आए और उन्होंने आत्म विवेचना करना शुरू किया कि एक भक्त और भगवान के बीच कोई तीसरा व्यक्ति कैसे खलल डाल सकता है। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में जा कर पूजा अर्चना बंद कर दी। हालांकि उन्होंने खुद को नास्तिक नहीं बताया और कहा कि वह भगवान की भक्ति में पूर्णता विश्वास रखते हैं। उनका ईश्वर से सीधा नाता है और वह इसमें किसी और की दखलंदाजी नहीं चाहते।
यह भी पढ़ें: राजकुमार की गर्लफ्रेंड है भूतिया, हर साल सिर्फ पूजा पर आती है, ट्रेलर देखकर समझ जाएंगे
यह भी पढ़ें: महाभारत में अब बस इतना इंतज़ार, 1000 करोड़ लागत से बनेगी ये भव्य फिल्म