Move to Jagran APP

विक्रम भट्ट को क्यों आई ऋषि कपूर की याद

विक्रम भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर हैं। वे एक इवेंट पर पहुंचे थे जहां पर मीडिया पर वे नाराज हो गए।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 02:35 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 02:40 AM (IST)
विक्रम भट्ट को क्यों आई ऋषि कपूर की याद
विक्रम भट्ट को क्यों आई ऋषि कपूर की याद

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक विक्रम भट्ट ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वीडियोग्राफर पर जमकर नाराजगी दर्शाई। विक्रम भट्ट एक भविष्य से जुड़े एप को लॉन्च करने पहुंचे थे। वह इस एप के ब्रांड अंबेसडर भी है। लेकिन जब एप के बारे में बताया जा रहा था, तब एक वीडियोग्राफर द्वारा आपस में बातचीत किए जाने की आवाज के चलते कार्यक्रम में परेशानी हुई। इसके चलते जब विक्रम भट्ट बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने ऋषि कपूर का जिक्र करते हुए मीडिया पर नाराजगी दर्शाई।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें उस समय वही फीलिंग आ रही है, जो ऋषि कपूर को आई थी। जिसके चलते उन्होंने मीडिया कर्मियों पर आपस में बात करने के लिए डांट दिया था। विक्रम भट्ट ने हालांकि इस मौके पर संतुलित शब्दों का प्रयोग किया, जिसके बाद वहां पर उपस्थित मीडिया कर्मी मौके की नजाकत को भांपते हुए शांत हो गए। इस मौके पर विक्रम भट्ट ने यह भी कहा कि उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना एक पंडित के कारण करना बंद कर दी क्योंकि जब एक मंदिर में शनि भगवान को तेल चढ़ा रहे थे, उस समय उस पंडित ने उन्हें शनि भगवान की मूर्ति को छूने से मना कर दिया था। जिसके बाद उनका मन दुखी हो गया कि एक भक्त और भगवान के बीच में कोई तीसरा व्यक्ति कैसे आ सकता है। इसके बाद उन्होंने मंदिर जाना बंद कर दिया। हालांकि विक्रम भट्ट ने खुद को नास्तिक नहीं बताया और वह कहते हैं कि उन्हें भगवान में पूर्ण विश्वास है और उनका ह्रदय भगवान से सीधे जुड़ जाता है। 

यह भी पढ़ें: महाभारत में अब बस इतना इंतज़ार, 1000 करोड़ लागत से बनेगी ये भव्य फिल्म

यह भी पढ़ें: राजकुमार की गर्लफ्रेंड है भूतिया, हर साल सिर्फ पूजा पर आती है, ट्रेलर देखकर समझ जाएंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.