विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर क्यों Vikram Bhatt ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से मांगी माफी! कहा- वो मेरे दिमाग ये नहीं जा रही हैं

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 17 Jun 2023 04:44 PM (IST)

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन ...और पढ़ें

Photo Credit: Bhojpuri Actress Akshra Singh Vikram Bhatt Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Bhojpuri Actress Akshra Singh Vikram Bhatt Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सेंसेशन अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा की पूछ आज बॉलीवुड तक हो रही है। अक्षरा भोजपुरी की हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी सिंगिंग के लिए भी जानी जाती हैं। अक्षरा के गाने रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं। वहीं, जब भी बॉलीवुड में किसी भोजपुरी स्टार का जिक्र होता है तो उसमें सबसे पहले अक्षरा सिंह का नाम आता है। ऐसे में बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट भी अक्षरा सिंह पर फिदा हो गए हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विक्रम, अक्षरा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

अक्षरा के इस गाने के फैन हुए विक्रम भट्ट

विक्रम भट्ट का एक वीडियो यूट्यूब चैनल पर सामने आया है। इस वीडियो को Lehren Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि विक्रम भट्ट करते हैं, 'मेरे दिमाग में एक गाना चल रहा था। अक्षरा जी का गाना था। मैंने देखा यूट्यूब पर ये गाना है। क्या गाना है? क्या एटीट्यूड है उनका। मैं फिदा हो गया ।'

विक्रम ने गाया अक्षरा का ये गाना

इसके बाद विक्रम भट्ट ने अक्षरा सिंह के हिट गाने को गाया। विक्रम ने 'इधर आने का नहीं' गाने को पूरे फील के साथ गया है। इसके बाद उन्होंने वीडियो के अंत में वह कहते हैं कि अक्षरा जी अगर गाने की कोई लाइन इधर की उधर हुई हो तो माफ कीजिएगा। ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर काफी कमेंट्स आ रहे हैं।

'1920 द हॉरर्स ऑफ द हार्ट' को लेकर चर्चा में

आपको बता दें कि विक्रम भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '1920 द हॉरर ऑफ द हार्ट' को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। विक्रम आज कल अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जोरो से जुटे हैं।