विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉलीवुड में धड़ल्ले से कॉपी हुई Vijay Thalapathy की फिल्में, 6 मूवीज के बन चुके हैं रीमेक

Published: Tue, 05 May 2026 03:53 PM (IST)

साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के करियर की 6 बड़ी फिल्में ऐसी रही हैं, जिनका रीमेक बॉलीवुड में भी बन चुका है।

विजय थलापति की फिल्में (फोटो क्रेडिट- एक्स)

विजय थलापति की फिल्में (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. हिंदी सिनेमा में बनीं विजय की ये मूवीज

  2. इन 6 बड़ी फिल्मों का बन चुका है रीमेक

  3. लिस्ट में शामिल एक से बढ़कर एक थ्रिलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में दूसरी भाषा की मूवीज को रीमेक करने का ट्रेंड खूब चर्चित रहता है। इस मामले में साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्में बॉलीवुड फिल्ममेकर्स की पहली पसंद रहती हैं। इस आधार पर आज हम आपको विजय की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको हिंदी भाषा में रीमेक किया गया है। 

इस मामले में विजय की टॉप 6 मूवीज के नाम शामिल हैं, जो बॉलीवुड में भी बन चुकी हैं। आइए उनके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं- 

विजय की ये मूवीज हिंदी में हुईं कॉपी

साउथ सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर विजय थलापति को जाना जाता है। अपने शानदार एक्टिंग के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

यह भी पढ़ें- चुनाव जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में 7 साल पुरानी फिल्म

Thalapathy Vijay

विजय की कुछ फिल्में इतनी ज्यादा सफल रही कि हिंदी सिनेमा भी उनकी कॉपी करने से खुद को नहीं रोक पाया। विजय थलापति की जिन 6 फिल्मों को बॉलीवुड में बनाया गया है, उनकी डिटेल्स इस प्रकार है-

  • पूवे उनक्कागा (1996)- हिंदी रीमेक (बधाई हो बधाई- 2002) अनिल कपूर स्टारर

  • लव टुडे (2002)- हिंदी रीमेक (क्या यही प्यार है- 2002) आफताब शिवदासानी स्टारर

  • प्रियामुदन (1998)- हिंदी रीमेक (दीवाना मैं दीवाना-2013) गोविंदा स्टारर

  • थुप्पाकी (2012)- हिंदी रीमेक (हॉलीडे) अक्षय कुमार स्टारर

  • घिली (2004)- हिंदी रीमेक (तेवर- 2015) अर्जुन कपूर स्टारर

  • टेहरी (2016)- हिंदी रीमेक (बेबी जॉन- 2024) वरुण धवन स्टारर

इस तरह से बॉलीवुड में विजय थलापति की फिल्मों का रीमेक देखने को मिला। गौर किया जाए इनकी कमर्शियल परफॉर्मेंस की तरफ तो अक्षय कुमार स्टारर हॉलीडे इस मामले में सबसे आगे रही और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

विजय की अपकमिंग मूवी

लंबे समय से विजय थलापति की फिल्म जन नायकन का नाम चर्चा में बना हुआ है। राजनीति ज्वाइन करने के बाद विजय ने अपने एक्टिंग करियर की आखिरी मूवी के तौर पर इसमें काम किया। हालांकि, पिछले 5 महीने से अभिनेता की ये फिल्म रिलीज के लिए तरस रही है, जिसकी वजह सेंसर बोर्ड की तरफ से इसे सर्टिफिकेट नहीं मिलना है। 

यह भी पढ़ें- Vijay Thalapathy की आखिरी फिल्म Jana Nayagan पर नया विवाद, आखिर कब रिलीज होगी फिल्म?