विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंबे इंतजार के बाद Jana Nayagan की रिलीज पर लगी मुहर, Thalapathy Vijay ने खुद कंफर्म की डेट

Published: Wed, 15 Jul 2026 06:27 PM (IST)

थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज डेट 23 जुलाई तय हो गई है, जिसकी पुष्टि खुद विजय ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छह महीने से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद फाइनली थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagana) को रिलीज डेट मिल गई। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में पहले भी खबरें आई थीं, लेकिन बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय ने 'जना नायकन' ने खुद इसका पोस्टर शेयर कर न्यूज कंफर्म की।

कब रिलीज होगी फिल्म?

विजय ने जो पोस्ट शेयर किया है उसके अनुसार फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होगी। इस बीच, प्रोडक्शन हाउस ने भी रिलीज डेट की घोषणा की और लिखा,'आग में तपा हुआ। समय के साथ गढ़ा हुआ। इतिहास रचने के लिए बना। लड़ाई जितनी मुश्किल, जीत उतनी ही जोरदार। #जननायकन

 

बता दें कि 'जना नायकन' की रिलीज डेट को लेकर टालमटोली लंबे समय से चल रही है। पहले ये फिल्म 9 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाना था। लेकिन फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट नहीं मिला। मेकर्स ने बोर्ड के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन बाद में केस वापस ले लिया और फिल्म को रिवाइजिंग कमिटी के पास भेज दिया गया।

फिल्म को मिला ए सर्टिफिकेट

पिछले हफ्ते,कई कट और बदलावों के बाद फिल्म को CBFC से 'A' सर्टिफिकेट मिला। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की थी। 'जन नायकन' विजय के सभी फैन्स के लिए एक खास फिल्म है, क्योंकि एक एक्टर के तौर पर यह उनकी आखिरी फिल्म है। विजय अब राजनीति में कदम रख चुके हैं और अभी वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं।

Jana

'जन नायकन' की रिलीज डेट की खबर आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। एक फैन ने ट्वीट किया,'थलपति 23 जुलाई से बॉक्स ऑफिस पर छा जाएंगे।' एक और फैन ने लिखा,'किंग राज करने के लिए वापस आ गए हैं, उनकी सल्तनत को उनका अंदाज पहले से ही पता है!"

एच. विनोथ द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू भी हैं।

यह भी पढ़ें- बेटे की मूवी के लिए टेंशन बनी विजय की Jan Nayagan, पोस्टपॉन होगी जेसन संजय की डेब्यू फिल्म?

यह भी पढ़ें- 'मुझमें सच कहने की हिम्मत नहीं...' Vijay की 'जन नायकन' की रिलीज टलने पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी