विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'धीमी सांसें और नम आंखें...', मंडप पर Vijay की बेताबी, Rashmika Mandanna की इमोशनल एंट्री; कल्याणी का खुलासा

Published: Fri, 27 Feb 2026 08:47 AM (IST)

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका और विजय की शादी में शरीक हुईं कल्याणी प्रियदर्शन ने कपल की वेडिंग से जुड़ी दिलचस्प बात बताई है।

कल्याणी ने रिवील की रश्मिका और विजय की वेडिंग स्टोरी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

कल्याणी ने रिवील की रश्मिका और विजय की वेडिंग स्टोरी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से कपल ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग सेरेमनी इंटीमेट रही। शादी में फैमिली मेंबर्स के अलावा इंडस्ट्री से जुड़े करीबी दोस्त शामिल थे। इन करीबी मेहमानों में एक नाम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) भी हैं।

कल्याणी प्रियदर्शन ने रश्मिका-विजय को दी बधाई

कल्याणी प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को शादी की बधाइयां दी हैं। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दोनों की इमोशनल शादी की रस्म की इनसाइड स्टोरी बताई है। कल्याणी ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आज मैंने सबसे अच्छी लड़की को अपने बेस्ट फ्रेंड से सबसे खूबसूरत माहौल में शादी करते देखा।"

रश्मिका का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे विजय

कल्याणी प्रियदर्शन ने आगे कहा, "जैसे ही वह उनकी तरफ बढ़ीं और वह वहां पीठ करके बैठकर इंतजार कर रहे थे, आप उनके हर कदम का वजन महसूस कर सकते थे। उन धीमी, स्थिर सांसों और नम आंखों ने सब कुछ कह दिया। मेहनत, सम्मान और गहरी दोस्ती से बने प्यार को देखना कितना अच्छा लगता है। मेरी प्यारी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को बधाई। यह सबसे खूबसूरत शुरुआत हो।"

Kalyani Priyadarshan

यह भी पढ़ें- 200 मेहमान... कोडवा परंपरा... इस वजह से स्पेशल रही Vijay-Rashmika की शादी

सोशल मीडिया पर वायरल रश्मिका-विजय की वेडिंग फोटोज

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अपनी डेटिंग लाइफ को तो उन्होंने सीक्रेट रखा, लेकिन अपनी शादी की खबर कुछ दिन पहले ही अनाउंस कर दी थी। उन्होंने उदयपुर की खूबसूरत वादियों के बीच एक-दूसरे के साथ शादी की। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। 

यह भी पढ़ें- रेड सिल्क साड़ी, ऊपर से लेकर नीचे तक गोल्ड से लदी नजर आई Rashmika Mandanna; वरमाला के समय भर आई आंखें