विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'खुशी' के म्यूजिक लॉन्च पर विजय देवरकोंडा-समांथा रुथ प्रभु ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ ये रोमांटिक वीडियो

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
Published: Wed, 16 Aug 2023 02:45 PM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2023 03:34 PM (IST)

Vijay Deverakonda-Samantha Ruth Prabhu Khushi विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की मोस्ट अवेडेट फिल्म खुशी का हर कोई बेसब्री ...और पढ़ें

विजय देवरकोंडा और समांथा प्रभु का डांस वीडियो हुआ वायरल (Photo Credit-Instagram)
विजय देवरकोंडा और समांथा प्रभु का डांस वीडियो हुआ वायरल (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. 'खुशी' का स्टार कास्ट का डांस वीडियो हुआ वायरल
  2. पहले बार साथ दिखेगी समांथा और विजय की जोड़ी
  3. इस रिलीज होगी रोमांटिक फिल्म 'खुशी'

 नई दिल्ली जेएनएन: विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु जल्द ही फिल्म 'खुशी' में नजर आने वाले हैं। बीते साल विजय और समांथा की इस फिल्म की घोषणा की गई। हाल ही में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'खुशी' के म्यूजिक लॉन्च का इवेंट रखा गया। इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विजय और समांथा एक साथ स्टेज पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

विजय और समांथा ने किया शानदार डांस

'खुशी' म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु ने मूवी के टाइटल ट्रैक पर शानदार डांस किया। इस मौके का वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि इन दोनों साउथ कलाकारों की कैमिस्ट्री कितनी जबरदस्त है। इतना ही नहीं रोमांटिक डांस के जरिए विजय और समांथा ने महफिल लूट ली है।

सोशल मीडिया पर इन दोनों का ये शानदार वीडियो को काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं फैंस इस पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। मालूम हो कि ये पहला मौका है जब विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

फिल्म 'खुशी' से इन दोनों ही कलाकारों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं, क्योंकि एक तरफ विजय की पिछली फिल्म 'लाइगर' और समांथा की 'शांकुतलम' का हाल बॉक्स ऑफिस पर बुरा रहा।

कब रिलीज होगी 'खुशी'

विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु स्टारर खुशी की रिलीज डेट को लेकर काफी बदलाव किए जा चुके हैं। पहले ये साउथ फिल्म 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है।

बता दें कि समांथा और विजय की ये रोम-कॉम मूवी 1 सितंबर 2023 सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलायालम भाषा में रिलीज होगी। बीते 9 अगस्त को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को पहले ही बढ़ा रखा है।

खुशी के ट्रेलर से साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि विजय और समांथा की नई जोड़ी फैंस को दिलों को आसानी से जीत सकती है।