Vidya Balan On Rhea: विद्या बालन के रिया चक्रवर्ती वाले ट्वीट पर मचा घमासान, जानें पूरा मामला
Vidya Balan On Rhea विद्या बालन ने मीडिया ट्रायल्स के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस पर अब सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Vidya Balan On Rhea: रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से सीबीआई पूछताछ कर रही है। सुशांत की मौत के बाद से ही रिया सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। सुशांत सिंह राजूपत के पिता केके सिंह के पटना में रिया के खिलाफ़ केस दर्ज़ कराने के बाद से ट्रोलिंग काफी बढ़ गई है। इस शोर-शराबे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने सवाल उठाया है।
विद्या बालन ने क्या है
रिया पिछले दिनो में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इसके बाद से कुछ बॉलीवुड सेलेब्स इस मामले दोषी साबित होने तक रिया के मीडिया ट्रायल को ग़लत बता रहे हैं। विद्या बालन ने एक पोस्ट में लिखा- यह दुर्भाग्यशाली है कि एक प्यारे नौजवान सितारे की दुखद मौत मीडिया सर्कस बनकर रह गयी है। बिल्कुल इसी तरह, रिया चक्रवर्ती का तिरस्कार देखकर मेरा दिल टूट जाता है। क्या यह 'दोषी साबित होने तक निर्दोष' नहीं होना चाहिए, या अब 'निर्दोष साबित होने तक दोषी' माना जाए। आइए, एक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान करें और क़ानून को उसका काम करने दें।'
@LakshmiManchu pic.twitter.com/GnjPpsyoaq— vidya balan (@vidya_balan) September 1, 2020
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
विद्या बालन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा हुआ है। ट्विटर इंडिया पर विद्या बालन ट्रेंड करने लगी। एक यूजर्स ने लिखा- बॉलीवुड तब चुप था, जब दुनिया सुशांत के न्याय के लिए लड़ रही थी। अचनाक सभी लोग जग गए हैं और रिया को सपोर्ट कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि वे सभी सोचते हैं कि सुशांत निर्दोष नहीं है। कई यूजर्स विद्या बालन पर दोहरा मापदंड़ अपनाने का आरोप लगा रहे हैं।
सीबीआई की जांच जारी
इस मामले में सीबीआई अपनी जांच कर रही है। रिया और उनके परिवार से पूछताछ जारी है। इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अब्दुल बसित परिहार व जैद विलात्रा को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध सैमुअल मरांडा से बताया जा रहा है। इसके तार अब रिया भाई शौविक चक्रवर्ती से जुड़ रहे हैं।
Photo Credit- Rhea Instagram