विद्या सुनाने वाली हैं 'गुड न्यूज'?
बॉलीवुड की डर्टी गर्ल विद्या बालन की कुछ समय पहले ही शादी हुई है। विद्या की शादी सिद्धार्थ राय कपूर से हुई है। लगता है विद्या शादी के बाद अब बेबी प्लान करने की सोच रही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे ऐसा इस तस्वीर को देखकर लग रहा है। तभी तो विद्या बच्चे को संभालने की पूरी प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। जी हां, हु
मुंबई। बॉलीवुड की डर्टी गर्ल विद्या बालन की कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ राय कपूर से शादी हुई है। लगता है विद्या अब बेबी प्लान करने की सोच रही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे ऐसा इस तस्वीर को देखकर लग रहा है। तभी तो विद्या बच्चे को संभालने की पूरी प्रैक्टिस करती दिख रही हैं।
हुआ यूं कि विद्या अपनी आने वाली फिल्म घनचक्कर के प्रमोशन के लिए एक डांस रियलिटी शो के सेट पर पहुंची। महालक्ष्मी स्टूडियो में इस रियलिटी डांस शो में विद्या के साथ मिथुन चक्रवर्ती भी मौजूद थे। वहीं सेट पर एक छोटे से बच्चे को देख विद्या खुद को रोक न पाई और बच्चे को अपने पास लाकर खूब लाड़-प्यार करने लगी।
अब इससे से ये ही लग रहा है कि विद्या मैडम जल्द ही अपने घर में नन्हें मेहमान को लाना चाहती हैं। खैर, विद्या अगर कोई ऐसी गुड न्यूज हो तो हमसे जरूर शेयर करना। [मिड डे]
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर