विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसान था गर्भवती महिला का किरदार : विद्या

By Edited By:
Published: Thu, 12 Jan 2012 11:28 AM (IST)

विद्या बालन का कहना है कि उनके लिए फिल्म कहानी में अपने पति की तलाश करने वाली गर्भवती महिला का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि उनके लिए फिल्म कहानी में अपने पति की तलाश करने वाली गर्भवती महिला का किरदार निभाना बहुत आसान था। वैसे इससे पहले विद्या द डर्टी पिक्चर में भी चुनौतीपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं।

विद्या ने बताया, यह किरदार बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। हमारे कॉलेज के दिनों में हम सब दोस्त हर तरह की नौटंकी करते थे और गर्भवती महिला का किरदार हमेशा से मेरा पसंदीदा रहा है। इसलिए मुझे फिल्म में यह किरदार निभाने में कोई मुश्किल नहीं हुई।

पिछले वर्ष अपने सिल्क समिता के किरदार से बॉलीवुड पर छा जाने वाली विद्या अपनी कामयाबी का सिलसिला टूटने नहीं देना चाहती। वह द डर्टी पिक्चर के प्रचार के दौरान अपने किरदार की वेशभूषा में नजर आई थी और अब वह कहानी के प्रचार कार्यक्रमों में गर्भवती महिला जैसे पेट के साथ नजर आ रही हैं।

वैसे यह पहली फिल्म नहीं है, जिसमें विद्या मां के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले वह पा और हे बेबी में भी मां की भूमिका निभा चुकी हैं। अपनी कड़ी मेहनत के अलावा विद्या ने कहानी के निर्देशक सुजॉय घोस की प्रशंसा करते हुए कहा, वह बहुत ऊर्जावान हैं। हम 64 दिन तक लगातार शूटिंग करने में कामयाब रहे।

विद्या ने बॉलीवुड में अपना सफर निर्देशक प्रदीप सरकार के साथ शुरू किया था। उनकी कुछ दिन पहले रिलीज हुई द डर्टी पिक्चर बड़ी हिट साबित हुई थी। कहानी नौ मार्च को रिलीज हो जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर