जन्मदिन पर ऐश्वर्या पहुंची रोम, पति अभिषेक और बेटी आराध्या भी हैं साथ, देखें वायरल Video
Happy Birthday Aishwarya Rai Bachchan जन्मदिन से पहले ऐश्वर्या ने बुधवार रात को इंस्टाग्राम पर रोम से कई तस्वीरें शेयर की हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपना 46 वां जन्मदिन इटली के रोम पहुंची हैंl वह इसके जन्मदिन मनाने के अलावा कुछ काम से जुड़ी प्रतिबद्धताओं के लिए भी रोम पहुंची हैं। 1 नवंबर को अपने जन्मदिन से पहले ऐश्वर्या ने बुधवार रात को इंस्टाग्राम पर रोम में एक ब्रांड इवेंट से कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या सफ़ेद ड्रेस पहने नजर आ रही है और इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
उन्होंने आइकॉनिक नीलम की अंगूठी और एक हरी घड़ी भी पहन रखी है। उन्होंने तस्वीरों से साथ लिखा, ‘DolceVita in Rome with Longines’जारी हुए एक अन्य वीडियो में ऐश्वर्या बेटी आराध्या और पति अभिषेक को मंच पर बुलाते हुए भी दिखाई दे रहीं है। वह आराध्या को गले लगाने के बाद चुमते नजर आ रही है। आपको पहले ही यह बता दिया गया था कि ऐश्वर्या अपना जन्मदिन पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ इटली में मनाएंगी। वह इस शहर में जन्मदिन मनाने के अलावा अपने वर्क कमिटमेंट से जुड़े कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी और इसके बाद वह छुट्टी को एन्जॉय भी करनेवाली हैं।
एक सूत्र ने मिड-डे को बताया, ‘रविवार को अमिताभ बच्चन ने घर पर एक भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया था, जो देर रात तक चली। दिवाली की पार्टी करने के बाद ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी आराध्या रोम के लिए रवाना हो गए। अभिषेक ने एक सप्ताह की छुट्टी की योजना बनाई है, इसमें व्यवसाय और छुट्टी दोनों शामिल हैं। ऐश्वर्या 30 अक्टूबर को इतालवी राजधानी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी, जिसमें स्विस घड़ी ब्रांड के साथ उनके 20 साल के असोशिएशन को सम्मानित किया जाएगा।’
अमिताभ बच्चन की दीवाली पार्टी में ऐश्वर्या की मैनेजर अर्चना सदानंद को एक दुर्घटना के बाद 15% चोटें आई और उन्हें बाद में नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अर्चना की ड्रेस में दीये के कारण आग लग गई और वहां मौजूद ऐश्वर्या ने ने अर्चना को जल्दी से बचा लिया।