विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: 'उरी' का हफ़्ता पूरा, कर दिया कमाई का धमाका, अब तक इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 18 Jan 2019 12:35 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:37 PM (IST)

Box Office Collection Uri Surgical Strike: 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग सर्बिया में हुई है ।

Box Office: 'उरी' का हफ़्ता पूरा, कर दिया कमाई का धमाका, अब तक इतने करोड़
Box Office: 'उरी' का हफ़्ता पूरा, कर दिया कमाई का धमाका, अब तक इतने करोड़

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के पहले हफ़्ते में वो कमाल किया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। फिल्म का कलेक्शन अब 70 करोड़ के पार हो गया है।

ब्लॉकबस्टर की तरफ़ बढ़ रही आदित्य धर की उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज़ के सातवें दिन यानि इस गुरूवार को 6 करोड़ 96 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 70 करोड़ 50 लाख रूपये हो गई हैl फिल्म को 8 करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद विक्की कौशल की ये फिल्म वीकेंड तक 100 करोड़ रूपये पहुँचने का दावा करती है और ऐसा होता है तो ये साल की पहली और अपने बजट में सबसे तेज़ 100 करोड़ रूपये कमाने वाली हाल के वर्षों में रिलीज़ पहली फिल्म होगी। फिल्म उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने पिछले साल की 100 करोड़ी फिल्मों स्त्री, राज़ी और बधाई हो से भी तेज़ी से कमाई कर एक नया इतिहास रचा है और विक्की भी राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना की तरह कमाऊ स्टार्स की जमात में शामिल हो गए हैं l फिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल है l

एक सच्ची कहानी और देश प्रेम का जज़्बा दर्शकों को आकर्षित कर गया है। उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए। ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l करीब 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग सर्बिया में हुई है ।

यह भी पढ़ें: Box Office पर ‘उरी’ उड़ी जाय, विक्की की इस फिल्म ने लाया कमाई का तूफ़ान