विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vicky Kaushal ने पत्नी कटरीना कैफ संग शेयर की Christmas सेलिब्रेशन की रोमांटिक तस्वीर, भाई संग किया जमकर डांस

Published: Thu, 28 Dec 2023 08:16 AM (IST)

Katrina And Vicky Christmas Pohots विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने इंस्टाग्राम पर वाइफ संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की ...और पढ़ें

कटरीना कैफ और विक्की कौशल (Photo Instagram)
कटरीना कैफ और विक्की कौशल (Photo Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Katrina And Vicky Christmas Pohots: बॉलीवुड का मोस्ट फेवरेट कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वक्त बीत रहे हैं। कैट जहां अपनी आने वाली फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर सुर्खियों में हैं। तो वहीं विक्की कौशल अपनी फिल्म डंकी की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं।

ऐसे में देर रात विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर वाइफ संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। बीते साल की तरह इस साल भी कटरीना कैफ ने क्रिसमस फैमिली और फ्रेंड्स के साथ इसे सेलिब्रेट किया था। 

यह भी पढ़ें- Merry Christmas: इस वजह से Saif Ali Khan के हाथ से फिसली 'मैरी क्रिसमस', डायरेक्टर ने अब किया बड़ा खुलासा

कटरीना और विक्की का क्रिसमस

कटरीना कैफ और विक्की कौशल का शादी के बाद दूसरा क्रिसमस एक साथ सेलिब्रेट किया है। ऐसे में कपल ने अपने घर पर शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें कई सेलेब्स भी शामिल थे। इतना ही नहीं इस पार्टी का हिस्सा कटरीना कैफ की ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला (Yasmin Karachiwala) भी रही थी।

सबसे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थी। वहीं अब खुद इस कपल ने एक झलक साझा की है। फोटो में विक्की कैट को किस करते नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा, क्रिसमस तब है जब आप यहां हैं।

सनी और अंगद संग विक्की का डांस 

फोटो के अलावा विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह अपने भाई सनी कौशल और एक्टर अंगद बेदी के साथ पंजाबी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तीनों स्टार्स बेहद फनी डांस कर रहे हैं। 

कटरीना और विक्की लुक

क्रिसमस के मौके पर कटरीना और विक्की व्हाइट टी-शर्ट में ट्विनिंग करते नजर आए। फोटो में विक्की और कटरीना क्रिसमस ट्री के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटोज के बैकग्राउंड में गिफ्ट्स भी नजर आ रहे हैं।

कटरीना और विक्की का वर्क फ्रंटॉ

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif Christmas: ऐसा रहा कटरीना कैफ और विक्की कौशल का क्रिसमस जश्न, दोस्तों संग की जमकर पार्टी

कटरीना कैफ जल्द फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आएगी। फिल्म में विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में है। ये 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तो वहीं, विक्की कौशल हाल ही में फिल्म डंकी में नजर आए थे। इससे पहले उन्हें फिल्म सैम बहादुर में देखा था।