'How's The Josh' के बाद विक्की कौशल का ये नया डायलॉग वायरल, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
लोग इस डायलॉग के साथ कई किस्म के मजाक कर रहे हैं। इससे पहले साल 2019 में विक्की कौशल की फ़िल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी कुछ ऐसे ही मीम बनाए गए थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर स्टारर फ़िल्म 'भूत पार्ट 1: द हॉटेंडशिप' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। रिलीज़ के बाद से ही ट्रेलर का एक डायलॉग मीम बनाने वाले नेटिजेंस को पसंद आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स 'ये तुम्हारा hallucination है' डायलॉग पर एक से बढ़कर एक मजे़दार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस डायलॉग का मतलब है 'ये तुम्हारा भ्रम है।'
लोग इस डायलॉग के साथ कई किस्म का मजाक कर रहे हैं। इससे पहले साल 2019 में विक्की कौशल की फ़िल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' को लेकर भी कुछ ऐसे ही मीम बनाए गए थे। फ़िल्म का डायलॉग 'How's The Josh' ख़ूब वायरल हुआ था। इसके बाद फ़िल्म का बज़ भी क्रिएट हो गया था। अब इस भूत पार्ट-1 के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।
Real bhoot after watching #BhootTrailer to directors --
Main wall par spider man ki Tarah chipak Sakti hoon pic.twitter.com/e2mFEiZRfb— Praveen vaickr (@vaickr) February 3, 2020
HR - We will get back to you
HR actually - pic.twitter.com/3CNVmqmFaV— Mayur Shivalkar (@Piratedmarathi) February 3, 2020
Me: Will start diet control and exercise from tomorrow
'Tomorrow' to me:. #BhootTrailer pic.twitter.com/MyDrpMuSOQ— Harsh Mundhra (@HarshtaMunda) February 4, 2020
When they say
"Everything Will be Alright"
And then you just trust them Blindly..#BhootTrailer pic.twitter.com/ASzjN3kJdm— Mirchi Teja (@JaiswalTanmay) February 3, 2020
When u think this tym your plan for Goa with your friends will be successful.#BhootTrailer
Friends:-. pic.twitter.com/jfx4vyV8fs— Aman Satish Singhal (@singhalaman35) February 3, 2020
When crush smiles back! #BhootTrailer pic.twitter.com/OLyTtWhinR— Akarshan Jaiswal (@Akarshanj_) February 3, 2020
Me: Dekh Lena iss saal single nhi rhauga.......😎😎🙌
Me(after seeing in mirror): 😂😭😭😆😆#BhootTrailer#BhootTrailer3rdFeb pic.twitter.com/bFGHn3nHtN— Vishal Saini (@vishal_saini_vs) February 3, 2020
When you go back to work on Monday after a long weekend #BhootTrailer pic.twitter.com/AqccqVKTY7— Kartik Patadia (@KartikPatadia69) February 3, 2020
सोशल मीडिया यूजर्स 'ये तुम्हारा hallucination है' के अलावा डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह को लेकर भी मीम बना रहे हैं। नेटिजेंस उनकी तुलना सूर्यवंशम् के 'भानु प्रताप' के किरदार से कर रहे हैं। सूर्यवंशम में भानु प्रताप का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया था। वहीं, इस फ़िल्म को लेकर भी सोशल मीडिया काफी मजाक बनते रहे हैं।
After watching tha trailer of
Me to Director Bhanu pratab singh pic.twitter.com/i2UUZGFkQL— Wazzu (@Washersrkian11) February 3, 2020
#BHOOTtrailer is more like thriller its not at all scary but look very interesting story wise...i love horror genre so will check it out😍
Btw #bhoot directed by bhanu pratap singh or me sirf ek hi bhanu pratap singh ko janta hu😂 pic.twitter.com/isLO7AN4Xu— axay patel🔥🔥 (@akki_dhoni) February 3, 2020
गौरतलब है कि 'भूत पार्ट 1: द हॉटेंडशिप' विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की पहली हॉरर मूवी है। वहीं, दोनों की साल 2020 की पहली फ़िल्म है। विक्की इससे पहले 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में नजर आए थे। वहीं, भूमि का आखिरी फ़िल्म 'पति पत्नी और वो' थी। इस फ़िल्म को तीन प्रोड्यूसर्स करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने मिलकर बनाया है। फ़िल्म में भूमि और विक्की के अलावा आशुतोष राणा भी मौजूद हैं। कुछ न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक, फ़िल्म सची धटना पर आधारित है। इसमें जुहू बीच पर खड़ी खाली जहाज की कहानी दिखाई गई है। फ़िल्म 21 फरवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है।