विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ के शादी की गेस्ट लिस्ट हुई लीक, करण जौहर समेत इन सितारों का नाम आया सामने

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 12:38 PM (GMT+05:30)

कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी में शामिल होने वाले गेस्ट ...और पढ़ें

Image Source: vicky Kaushal Katrina Kaif insta
Image Source: vicky Kaushal Katrina Kaif insta

नई दिल्ली, जेएनएन। कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनके भव्य आयोजन में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट सामने आई है। खबर है कि ये जोड़ा बॉलीवुड के अपनी करीबी दोस्तों को 7 से 9 दिसंबर तक खुद को फ्री रखने की गुजारिश कर रहा है। करण जौहर, अली अब्बास जफर, कबीर खान, मिनी माथुर, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नताशा दलाल जैसे ए-लिस्टर्स स्टार्स के शादी में शामिल होने की सूचना है।

होटल की बुकिंग हुई पूरी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शादी का जश्न 7-12 दिसंबर तक चलेगा। हालांकि शादी के लिए होटल में बुकिंग हो चुकी है, इसकी अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। इस वीआईपी वेडिंग के आयोजन के लिए कई इवेंट कंपनियां मिलकर काम करेंगी। अलग-अलग आयोजनों के लिए अलग-अलग कंपनियों को काम पर रखा जा रहा है, न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने इसकी पुष्टि की है।

गेस्ट लिस्ट आई सामने

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कंपनी प्रतिनिधि सवाई माधोपुर के अलग-अलग होटलों में कमरों की रेकी कर रहे हैं। इन टीमों ने गेस्ट को एयरपोर्ट से होटल ले आने ले जाने के लिए कार किराए पर लेनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शहर में कार की कमी के चलते दूसरे शहरों से भी मंगाया जा रहा है।

विक्की ने बताया कैसी चाहिए दुल्हनिया 

विक्की कौशल हाल ही में बियर ग्रिल्स के साथ अपने डर और कई खतरों का सामना करने के लिए 'इन टू द वाइल्ड' शो का हिस्सा बने। इस शो के दौरान विक्की कौशल ने कई हैरतअंगेज कारनामे किए। साथ ही साथ शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सारी बातचीत की है। विक्की ने शो में अपने स्ट्रगलिंग के दिनों को याद किया। लेकिन इन सबसे खास बात ये रही कि शो के दौरान विक्की ने बताया है कि उन्हें कैसी दुल्हनिया चाहिए।