Move to Jagran APP

Bhoot The Haunted Ship Trailer: लड़की...जहाज...और अंधेरा, उलझा देती है यह कहानी

Bhoot The Haunted Ship Trailer फिल्म पोस्टर और टीजर के बाद आया ट्रेलर भी काफी जबरदस्त लग रहा है। फिल्म का ट्रेलर डरावना लग रहा है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 02:02 PM (IST)
Bhoot The Haunted Ship Trailer: लड़की...जहाज...और अंधेरा, उलझा देती है यह कहानी
Bhoot The Haunted Ship Trailer: लड़की...जहाज...और अंधेरा, उलझा देती है यह कहानी

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhoot The Haunted Ship Trailer: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टारर फ़िल्म 'भूत पार्ट-1: द हॉन्टेड शिप' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फ़िल्म के पोस्टर और टीज़र के बाद आया ट्रेलर भी काफी सही लग रहा है। फिल्म का ट्रेलर डरावना लग रहा है।

loksabha election banner

ट्रेलर देखकर लग रहा है कि लोगों को काफी पसंद आ सकता है। ट्रेलर में एक जहाज की कहानी दिखाई गई है। कहानी काफी उलझा रही है। विक्की कौशल इसी जहाज में भूतों को बीच फंस गए हैं। अब उन्हें भूतों पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी है। 

ट्रेलर में अलग किस्म का अंधेरापन है। पृथ्वी ( विक्की कौशल) एक जहाज का सर्विस ऑफ़िसर है। जहाज को लेकर कई तरह के सवाल हैं। लोग इसे भूतिया बता रहे हैं। पृथ्वी जहाज के अंदर अकेले जाता है। इसके बाद उसे शक होता है कि जहाज में कुछ अजीब है। अब सवाल है कि यह कोई बुरा साया है या सिर्फ कल्पना। जुहू बीच पर खड़े इस जहाज में खून, डर और एक लड़की है। इन सबके बीच पृथ्वी अकेले ही फंस गया है। 

ट्रेलर देखकर लगता है कि एक बार फ़िर साउंड और इफैक्ट के जरिए डराया जा रहा है। विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की फ़िल्म 21 फरवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसे भानु प्रताप ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म को धर्मा प्रोडेक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को तीन प्रोड्यूसर्स करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने मिलकर बनाया है। भूमि और विक्की की यह पहली हॉरर फ़िल्म है। ऐसे में दर्शकों को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार होगा।

विक्की कौशल की आखिरी फ़िल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' है। भूत साल 2020 में उनकी पहली फ़िल्म है। वहीं, भूमि पेडनेकर आखिरी बार 'पति पत्नी और वो' में नज़र आई थीं। भूमि की भी इस साल की यह पहली फ़िल्म है। दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। अब देखना होगा कि दर्शकों को फ़िल्म कितनी पसंद आती है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.