71 साल पहले राजेंद्र कुमार की फिल्म ने थिएटर्स में जमाया था कब्जा, 25 हफ्तों तक चली थी फैमिली ड्रामा
राजेंद्र कुमार को सिनेमा की दुनिया का जुबली कुमार कहा जाता था, जिसकी शुरुआत 71 साल पुरानी फिल्म से हुई थी।
-1792663002344_m.webp)
राजेंद्र कुमार की वो फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
राजेंद्र कुमार की पहली सिल्वर जुबली फिल्म
71 साल पहले सिनेमा में रचा था इतिहास
दर्शकों को बेहद पसंद आई थी पारिवारिक कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर्स के बारे में जब भी बात की जाती है, तो दिलीप कुमार, देव आनंद, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे कई कलाकारों का जिक्र किया जाता है। लेकिन जिन्हें पुराने जमाने के सिनेमा की थोड़ी बहुत भी समझ है, उनके मालूम हो कि राजेंद्र कुमार का स्टारडम इन सबसे काफी जुदा था।
जिसकी शुरुआत 71 साल पहले राजेंद्र कुमार की उस पारिवारिक कहानी फिल्म से हुई थी, जो 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली थी। उसी फिल्म से अभिनेता के जुबली कुमार बनने का सफर का भी आगाज हुआ था।
राजेंद्र कुमार की पहली सिल्वर जुबली फिल्म
साल 1950 में राजेंद्र कुमार ने फिल्म जोगन के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह छोटी सी भूमिका में नजर आए थे। बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने में राजेंद्र कुमार को 5 साल का समय लगा, जब उनकी फिल्म वचन (Vachan) को 1955 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। देवेंद्र गोयल द्वारा निर्मित और राज ऋषि द्वारा निर्देशित वचन एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी।

यह भी पढ़ें- 57 सालों से रक्षाबंधन पर खूब सुना जा रहा Lata Mangeshkar का पुराना गाना, भाई-बहन के रिश्ते का प्यार भरा गीत
इस मूवनी की कहानी फैंस को काफी पसंद आई और राजेंद्र कुमार द्वारा निभाया गया किरदार किशोर का किरदार सिनेमा जगत में हर तरफ छा गया। आलम ये रहा है कि कमर्शियल तौर पर राजेंद्र की वचन सफल रही। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म वचन 25 हफ्तों से अधिक समय तक थिएटर्स में चली थी और इसी वजह से ये सिल्वर जुबली कहलाई।

वचन के जरिए ही सिनेमा जगत में राजेंद्र कुमार के जुबली कुमार बनने की जर्नी की शुरुआत हुई है और वह रातोंरात स्टार बन गए। फिल्म में राजेंद्र के अलावा गीता बाली, मदन पुरी और परवीन पॉल जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था।
शुरू हुआ था राजेंद्र कुमार का दौर
71 साल पहले आई फिल्म वचन की अपार सफलता के बाद राजेंद्र कुमार की किस्मत चमक गई और उनको बॉलीवुड में एक मुख्य अभिनेता के रूप में पहचान मिली। जिसकी बदौलत करियर में आगे चलकर 60 के दशक में उन्होंने 6 से अधिक लगातार सिल्वर जुबली फिल्म देकर हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाई थी।
