Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manoj Kumar Death: अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, राजनाथ सिंह ने जताया दुख

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 07:38 AM (IST)

    दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर उन्हें ‘भारत कुमार’ उपनाम मिला था। कई फिल्मों में देशभक्ति से ओतप्रोत भूमिकाएं निभाने के कारण प्यार से भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सुबह चार बजे अंतिम सांस ली।

    Hero Image
    दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन (सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार के निधन पर बॉलीवुड ही नहीं, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनाथ सिंह ने जताया दुख

    मनोज कुमार के निधन पर राजनाथ सिंह ने दुख जताया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक्स' पर लिखा कि मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्हें हमेशा देशभक्ति से भरी फिल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा।

    आगे लिखा कि 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर, 'उपकार', 'पूरब' और 'पश्चिम' जैसी फिल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्हें पीढ़ियों तक लोगों का प्रिय बनाया है। उनकी सिनेमाई विरासत उनके कामों के माध्यम से जीवित रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।