वीरे दी वेडिंग के नए गाने को यूलिया वंतूर ने भी दी है आवाज, फ्रैंडशिप को करिए सेलिब्रेट
गाने को अनविता दत्त ने लिखा है और म्यूजिक विशाल मिश्रा द्वारा दिया गया है।
मुंबई। अगर आप फ्रैंडशिप को सेलिब्रेट जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेट करते हैं तो आपको फिल्म वीरे दी वेडिंग का नया गाना बहुत अच्छा लगेगा। यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है। वीरे दी वेडिंग में चारों प्रमुख स्टार्स को देखा जा सकता है।
जैसा की ट्रेलर में नज़र आया था कि कहानी चार महिलाओं की है जो मस्ती भरे अंदाज में रहती हैं और साथ में जिंदगी को जीती हैं। एेसा ही कुछ एक बार फिर फिल्म के टाइटल ट्रैक में देखा जा सकता है कि जो हाल ही में रिलीज किया गया है। गाने में फिल्म की एक्ट्रेस करीना कपूर और सोनम कपूर अपने गर्ल गैंग के साथ मिलकर खूब मस्ती करते और बेपरवाह जिंदगी जीते हुए दिखाया गया है। एक तरह से यह गर्ल्स गैंग अपनी फ्रैंडशिप को एंजॉय कर रही हैं। इस गीत को विशाल मिश्रा, अदिती सिंह शर्मा, यूलिया वंतूर, धवानी भानुशाली, निकिता आहूजा, पायल देव और शारवी यादव ने अावाज दी है। वहीं गाने को अनविता दत्त ने लिखा है। म्यूजिक विशाल मिश्रा द्वारा दिया गया है।
आपको बता दें कि, फिल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर की शादी को दिखाया जाएगा। ट्रेलर में इसकी झलक दिखाई दी थी। शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जिस वेडिंग की बात को लेकर उत्सुकता थी वो शादी करीना कपूर खान के किरदार की है। फिल्म में जिन चार सहेलियों की बात की जा रही है उसमें करीना और सोनम कपूर के अलावा स्वरा भास्कर और टीकू तलसानिया की बेटी शिखा हैं। फिल्म में सुमित व्यास का भी अहम् रोल है। फिल्म दरअसल, चारों महिला किरदारों को मौज मस्ती और दोस्ती के रिश्तों के बीच खुल कर बोलने की परंपरा का निर्वाह करती है। फिल्म के ट्रेलर में एक बच्चे का भी शॉट है और माना जा रहा है कि ये करीना कपूर खान के सुपरक्यूट बेटे तैमूर अली खान की बॉलीवुड एंट्री है। इस फिल्म से करीना कपूर खान बड़े परदे पर वापसी करने जा रही हैं। दो साल पहले वो उड़ता पंजाब में आई थीं और फिर तैमूर के जन्म के चलते फिल्मों से दूर हो गईं। वीरे की वेडिंग में कपूर्स की भरमार है। इस फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर हैं। फिल्म को एकता और उनकी मां शोभा कपूर के साथ सोनम की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Video: रावण वध से पहले हनुमान की एक अनसुनी कहानी, बड़े परदे पर जून में
वीरे के वेडिंग, जैसा की नाम से ही पता चलता है, वेडिंग की कहानी है। इसे इंडिया की रियल ‘चिक फ्लिक’ फिल्म कहा जा रहा है यानि ऐसी फिल्म जो फीमेल ऑडियंस को ध्यान में रख कर सेलिब्रेशन और मौज मस्ती को दर्शाती हो। फिल्म की कहानी के मुताबिक ये चार सहेलियों की कहानी है, जो शादी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने जाती हैं और इस दौरान कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं। ये फिल्म एक जून को रिलीज़ हो रही है l
यह भी पढ़ें: ये उन दिनों की बात है: शर्मीला टैगोर से सुनाया सत्यजीत रे का ये अनोखा किस्सा