Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोनी कपूर की बेटी के साथ Vedang Raina ने कंफर्म किया अपना रिलेशन? कपिल शर्मा के शो पर स्वीकारा रिश्ता

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 07:50 PM (IST)

    वेदांग रैना (Vedang Raina) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बॉलीवुड के क्यूट कपल्स हैं। हालांकि दोनों ने ऑफिशियली इसका कोई एलान नहीं किया है। अब बीते दिनों एक्टर कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आए थे। इस बीच वेदांग ने बातों ही बातों में इस बात को स्वीकार किया कि वो खुशी को डेट कर रहे हैं।

    Hero Image
    खुशी कपूर को डेट कर रहे हैं वेदांग रैना

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। काफी समय से ये खबर आ रही है कि बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर द आर्चीज के एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। वेदांग और खुशी ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू किया था जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाह और भी ज्यादा तेज हो गई थी। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते ऑफिशियल नहीं किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपिल ने ली वेदांग की चुटकी

    हाल ही में वेदांग जिगरा की टीम के साथ द कपिल शर्मा के शो पर गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। उनके साथ आलिया भट्ट और करण जौहर भी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए मौजूद थे। इस बीच कपिल शो के बीच में वेदांग की चुटकी लेते नजर आए। एक सेगमेंट में कपिल बातों बातों में वेदांग से कहते हैं, क्या आपको इस बात की खुशी है कि आप आलिया के साथ काम कर रहे हैं? या आपको दुख है कि काम तो कर रहा हूं, लेकिन भाई बना हूं।

    यह भी पढ़ें: Khushi Kapoor ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग मनाई गणेश चतुर्थी, शनाया संग ट्विनिंग करते नजर आए जिगरा एक्टर

    वेदांग की मुस्कुराहट में छिपी थी वजह

    इस पर वेदांग कहते हैं कि नहीं, खुशी है बिल्कुल। खुशी के नाम पर करण भी उन्हें छेड़ते हुए नजर आए और कहते हैं- खुशी है। इस पर कपिल कहते हैं कि सबसे ज्यादा 'खुशी' आपको कहां से मिलती है? वेदांग कपिल की इस बात पर मुस्कुराने लग जाते हैं और कुछ बोलते नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Jigra Poster Release: भाई की रक्षा के लिए Alia Bhatt ने उठाए हथियार, पोस्टर देखने के लिए चाहिए 'जिगरा'